भ्रष्टाचार को लेकर बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कहा-समय रहते व्यवस्था सुधारिए

रांची, 4 अक्टूबर . Jharkhand विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने Chief Minister हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार और कथित घोटालों को लेकर कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने Chief Minister से कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती और Government को समय रहते व्यवस्था में सुधार कर जनता का भरोसा कायम करना चाहिए.

पूर्व सीएम और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने Sunday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में Chief Minister से आत्ममंथन करने की अपील की. उन्होंने जमीन घोटाला, शराब नीति, पत्थर और पेपर लीक से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए Government की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि इन मामलों में अदालतों और जांच एजेंसियों की कार्रवाई तथा टिप्पणियां Government के लिए गंभीर सवाल खड़े करती हैं.

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि जमीन घोटाला मामले में Chief Minister के खिलाफ आरोप गठित हो चुका है. उन्होंने ईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी अधिनियम के कथित दुरुपयोग से जुड़े मामले में हाई कोर्ट द्वारा जुर्माना लगाए जाने का भी उल्लेख किया. इसके अलावा उन्होंने शराब नीति से जुड़े मामले में एसीबी की अदालत में कथित तौर पर सामने आई रिश्वत की बात और पत्थर घोटाले में सीबीआई जांच के आदेश का हवाला दिया.

मरांडी ने पेपर लीक मामले को लेकर भी Chief Minister पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले Government ने छात्रों को ही माफिया बताया था, जबकि अब अदालत के समक्ष ऐसे साक्ष्य सामने आने की बात कही जा रही है, जिनमें करीबी लोगों पर पैसे लेकर साक्षात्कार में अंक बढ़ाने के आरोप हैं. उन्होंने Chief Minister से सवाल किया कि यदि Government अपने विश्वस्त लोगों और अधिकारियों को भ्रष्टाचार से रोक सकती थी, तो ऐसा क्यों नहीं किया गया.

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों से अधिकारियों के करियर, संस्थाओं की विश्वसनीयता और जनता के व्यवस्था पर भरोसे पर असर पड़ता है. बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को सत्ता के स्थायित्व को लेकर भी आगाह किया. उन्होंने कहा कि सत्ता और पद किसी के पास हमेशा नहीं रहते तथा Political परिस्थितियों से सभी को सबक लेना चाहिए. उन्होंने लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी का उदाहरण देते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए अहंकार से बचने की जरूरत है.

उन्होंने Government से बालू, पत्थर, कोयला और अन्य खनिज संसाधनों का उपयोग जनता के हित, विकास और रोजगार के लिए करने तथा प्रखंडों, थानों और Governmentी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि Government के पास अभी भी व्यवस्था में सुधार कर जनता का भरोसा कायम करने का अवसर है.

–

एसएनसी/एसके

Leave a Comment