भोपाल में सीजीएसटी अधीक्षक 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से 72.50 लाख नकद बरामद

Bhopal , 11 अक्टूबर . केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीGST) और केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय, Bhopal के प्रिवेंटिव ब्रांच (मुख्यालय) में तैनात एक अधीक्षक को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है.

सीबीआई द्वारा जारी बयान के अनुसार, आरोपी सीGST अधीक्षक के खिलाफ 10 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया था. आरोप है कि उसने Bhopal स्थित एक फर्म के मालिक से हर महीने 2 लाख रुपए की अवैध राशि की मांग की थी. इसके बदले वह स्क्रैप सामग्री ले जाने वाले वाहनों को नहीं रोकने और शिकायतकर्ता के स्क्रैप कारोबार में किसी तरह की बाधा नहीं डालने का आश्वासन दे रहा था.

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को 2 लाख रुपए की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया.

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी के Bhopal और Kanpur स्थित आवासों पर तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान 72.50 लाख रुपए नकद बरामद किए गए. इसके अलावा अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं.

सीबीआई ने बताया कि मामले की जांच जारी है और बरामद दस्तावेजों तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है.

इससे पहले 8 अक्‍टूबर को सीबीआई ने देशभर में सक्रिय एक बड़े बैंक भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सीGST के एक इंस्पेक्टर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था. यह गिरोह दिल्ली, बिहार, Haryana और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में पहचान छिपाकर परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल होने का नेटवर्क चला रहा था.

सीबीआई के अनुसार, यह कार्रवाई इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन की शिकायत पर दर्ज First Information Report के बाद की गई. मामले की जांच कर रही सीबीआई की स्पेशल टास्क ब्रांच, Mumbai ने विभिन्न राज्यों में एक साथ छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया.

–

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment