भोपाल-इंदौर के मास्टर प्लान के लिए 50 हजार कांग्रेसजन निकालेंगे पदयात्रा: जीतू पटवारी

Bhopal , 12 सितंबर . Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal में मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने 31 घंटे का उपवास रखा. इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चेतावनी दी है कि अगर तीन महीने के भीतर Bhopal और इंदौर में मास्टर प्लान लागू नहीं किया गया तो 50 हजार कांग्रेसी कार्यकर्ता Bhopal से इंदौर तक की पदयात्रा करेंगे.

राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा द्वारा Bhopal मास्टर प्लान लागू करने की मांग को लेकर आयोजित 31 घंटे के उपवास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने सम्मिलित होकर समर्थन व्यक्त किया. पटवारी ने कहा कि Bhopal और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है.

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने Bhopal के मास्टर प्लान की मांग को लेकर उपवास किया है. इससे पहले व्यापारियों और विधायक आरिफ मसूद ने भी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया है. कांग्रेस पार्टी ने समय-समय पर Government से Bhopal और इंदौर का मास्टर प्लान लागू करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री, मुख्य सचिव और Chief Minister से कांग्रेस पार्टी आग्रह करती है कि अगले तीन महीने के भीतर Bhopal और इंदौर का मास्टर प्लान जारी किया जाए. मास्टर प्लान के अभाव में शहरों का बेतरतीब विकास हो रहा है, जिससे आम जनता और व्यापारी दोनों परेशान हैं.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन महीने के भीतर Bhopal और इंदौर का मास्टर प्लान नहीं लाया गया और व्यापारियों तथा जनता की परेशानियां जारी रहीं तो कांग्रेस पार्टी इंदौर से Bhopal तक 50 हजार लोगों के साथ पदयात्रा निकालेगी. यह पदयात्रा केवल मास्टर प्लान की मांग तक सीमित नहीं होगी, बल्कि प्रदेश में फैल रहे भ्रष्टाचार और बेतरतीब विकास के खिलाफ भी जनआंदोलन का रूप लेगी.

उन्होंने कहा कि Government ने जनता से वोट लिए हैं और यदि जनता को मूलभूत सुविधाओं तथा व्यवस्थित विकास के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है तो यह जनता के साथ अन्याय है. कांग्रेस पार्टी जनता और व्यापारियों की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के ऐसे पहले नेता प्रतिपक्ष हैं, जो किसी गैर-Political कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं. इसके बावजूद मोहन Government ने कार्यक्रम के लिए मैदान के उपयोग के नाम पर 10 लाख का शुल्क लिया है.

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment