भीलवाड़ा में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू, 8.91 लाख मतदाता डालेंगे वोट

भीलवाड़ा, 22 अक्टूबर . Rajasthan में पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत भीलवाड़ा जिले में Thursday को प्रथम चरण का मतदान शुरू हो गया. जिले की नौ पंचायत समितियों में सुबह 7 बजे से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान जारी है. मतदाता शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.
जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा जिले में पहले चरण के मतदान के दौरान कुल 8 लाख 91 हजार 353 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसके लिए 1,110 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा रही है ताकि मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो और चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके.
वहीं, प्रथम चरण में जिला परिषद सदस्य की 28 सीटों पर चुनाव हो रहा है. इनमें 23 पूर्ण और पांच आंशिक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. इन सीटों पर कुल 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. पंचायत समिति सदस्य की 177 सीटों के लिए 466 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
इस तरह जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए कुल 538 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला मतदाताओं के मतों से होगा. मतदान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर रहे हैं.
पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के तहत जिले की बिजौलियां, जहाजपुर, खजूरी, कोटड़ी, मांडलगढ़, बनेड़ा, करेड़ा, मांडल और सुवाणा पंचायत समितियों में मतदान कराया जा रहा है. इन क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.
निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा. चुनाव के दौरान लोगों को कोई परेशानी न हो इसका निर्वाचन विभाग की तरफ से विशेष ध्यान रखा जा रहा है. जगह-जगह पर Police बल भी तैनात किए गए हैं. इसके साथ ही लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने के सलाह दी गई है.
बता दें कि पहले चरण के मतदान में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनावी परिणाम तय करेंगे. 1,110 मतदान केंद्रों पर हो रहे मतदान के साथ ही 538 प्रत्याशियों के Political भविष्य का फैसला मतपेटियों में बंद होगा. निर्वाचन विभाग का प्रयास है कि मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय तक व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो.
–
एसएके/पीएम


