भारत-सिंगापुर के बीच शिक्षा, रिसर्च और टेक्नोलॉजी पर बनी सहमति

New Delhi, 15 नवंबर . India और सिंगापुर के बीच शिक्षा, शोध और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी और सिंगापुर के शिक्षा मंत्री डेसमंड ली के बीच हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में दोनों देशों के शैक्षणिक संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए कई अहम प्रस्ताव रखे गए.
इनमें शिक्षकों और विद्यार्थियों का आदान-प्रदान, उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच साझेदारी, संयुक्त शोध कार्यक्रम और India में सिंगापुर के विश्वविद्यालयों के परिसर स्थापित करने जैसे विषय शामिल हैं. यह बैठक चौथे सिंगापुर-India हैकाथॉन के उद्घाटन के बाद सिंगापुर प्रबंधन विश्वविद्यालय में हुई. बैठक में दोनों देशों के बीच स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, शोध और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई.
प्रह्लाद जोशी ने बताया कि दोनों देशों के शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने, शैक्षणिक योग्यताओं को एक-दूसरे से मान्यता देने और संयुक्त क्षमता विकास कार्यक्रम शुरू करने की संभावनाओं पर विचार किया गया. इसके साथ ही उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी जोर दिया गया, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए नए अवसर पैदा हो सकें.
बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में एआई के उपयोग, स्वच्छ ऊर्जा, फिनटेक और सेमीकंडक्टर जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर भी चर्चा हुई. दोनों देशों ने संयुक्त शोध को बढ़ावा देने और गहन प्रौद्योगिकी से जुड़े नए उद्यमों तथा नवाचार करने वालों को सहयोग देने की संभावनाओं पर विचार किया.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के मुताबिक, इस दिशा में India इनोवेट्स पहल के माध्यम से सिंगापुर के साथ साझेदारी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सिंगापुर के और अधिक विश्वविद्यालयों को India में अपने परिसर स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने India में प्रस्तावित यूनिवर्सिटी टाउनशिप के विकास में सिंगापुर की विशेषज्ञता का लाभ उठाने की इच्छा भी जताई.
इसके लिए सिंगापुर के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी टाउन मॉडल से सीख लेने का प्रस्ताव रखा गया. यह मॉडल विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षा, शोध और विद्यार्थियों की गतिविधियों को एक साथ जोड़ने के लिए जाना जाता है. बैठक में भारत-सिंगापुर हैकाथॉन का अगला संस्करण भी India में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया.
प्रह्लाद जोशी ने वर्ष 2027 में पांचवें भारत-सिंगापुर हैकाथॉन की मेजबानी का प्रस्ताव दिया. इसके अलावा दोनों देशों के उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच नियमित सम्मेलन आयोजित करने का सुझाव भी दिया, ताकि विश्वविद्यालयों को आपसी सहयोग और शोध के नए अवसर मिल सकें.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सिंगापुर की ओर से मिल रहे निरंतर सहयोग की सराहना की और दोनों देशों की शैक्षणिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने सिंगापुर के शिक्षा मंत्री डेसमंड ली को India आने का निमंत्रण भी दिया, ताकि साझा प्राथमिकताओं पर आगे बातचीत की जा सके. यह बैठक चौथे सिंगापुर-India हैकाथॉन के आयोजन के साथ हुई, जो दोनों देशों के युवाओं के बीच नवाचार, तकनीकी सहयोग और समस्याओं के नए समाधान खोजने का मंच है.
–
जीसीबी/एसके


