भारत में सेवादल का ‘एक्स’ अकाउंट बैन, कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

New Delhi, 10 अक्टूबर . India में कांग्रेस सेवादल के आधिकारिक एक्स अकाउंट को बैन कर दिया गया है. मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने ये जानकारी social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दी.

कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में बताया कि कांग्रेस सेवादल के आधिकारिक एक्स अकाउंट को India में बैन करा दिया गया है. Government ने सारी हदें पार कर दी हैं. लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है. अब बहुत हुआ… Government का यह खेल ज्यादा दिन नहीं चलेगा. जनता सबक सिखाएगी.

वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि Government ने India के लोकतंत्र की बुनियाद को तबाह कर दिया है, चुनाव चोरी और जनता की आवाज कुचल कर. आज New Delhi में यही तस्वीर दिखी, पूरा शहर बंद, इंटरनेट बंद, छात्रों को Police भी पीट रही थी और भाजपा के गुंडे भी.

उन्होंने कहा कि डराने की जितनी भी कोशिश कर लें, Government समझ नहीं पा रही कि 10-15 साल से चल रहा उनका खेल अब खत्म हो गया है. विपक्ष ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया है. आज जिन युवाओं और छात्रों पर हमला हुआ है, उन्हें इंसाफ मिलेगा, और हमलावरों को करारा जवाब मिलेगा. India के लोकतंत्र और संविधान को तबाह करने वाली Government और उनके साथी बच नहीं पाएंगे.

इससे पहले Lok Sabha में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक पोस्ट में कहा कि मैं इस Government जुड़े लोगों के खिलाफ एक दशक से भी ज्यादा समय से लड़ रहा हूं. मैं अपने विरोधियों को उतनी अच्छी तरह समझता हूं, जितना कोई भी अपने प्रतिद्वंद्वी को समझता है. मैं इन्हें अंदर तक जानता हूं, इनकी हर चाल से वाकिफ हूं. इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान है कायरता.

उन्होंने कहा कि इस कहानी के खलनायक अब धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं. इनके चारों तरफ से दायरा सिमट रहा है. जो करना है, कर लीजिए. जितनी Police बुलानी है, बुला लीजिए, 10 हजार, 20 हजार, 50 हजार, जितनी चाहें बुला लीजिए. सारे नेताओं को गिरफ्तार कर लीजिए. सारे युवाओं को गिरफ्तार कर लीजिए. हम सबको गिरफ्तार कर लीजिए.

राहुल गांधी ने कहा कि घबराइये मत—हम आपको चारों तरफ से घेर रहे हैं, और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं. मेरी बात याद रखिए—हमें जो जानकारी चाहिए, वह हमारे पास पहले से है. हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे. हम हिंदुस्तान की जनता की आवाज की हिफाजत करेंगे और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पिछले 10-15 सालों में हिंदुस्तान के साथ जो हुआ है, वह दोबारा कभी, किसी भी सूरत में न हो. हिंदुस्तान के युवाओं, मुझे आप पर गर्व है. अपना विरोध जारी रखिए. हम आपके साथ खड़े हैं. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस Government और हमारे संविधान पर हमला करने वालों को शिकस्त मिले.

–

एमएस/डीकेपी

Leave a Comment