Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

भारत में ब‍िताए पलों को याद कर बोलीं ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन, भावुक दिल के साथ विदा ले रही हूं

India में ब‍िताए पलों को याद कर बोलीं ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन, भावुक दिल के साथ विदा ले रही हूं

नई द‍िल्‍ली, 18 अक्टूबर . India में ब्रिटेन की निवर्तमान उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने India में ब‍िताए अपने यादगार पलों का याद क‍िया. उन्‍होंने कहा क‍ि हमने पिछले ढाई साल में मिलकर बहुत कुछ हासिल किया है. दोनों देशों के बीच अनगिनत नए रिश्ते बने हैं. मेरा कार्यकाल अब समाप्त होने वाला है. मैं यहां से भावुक दिल के साथ विदा ले रही हूं.

कैमरन सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में अपनी कुछ यादगार तस्‍वीरें साझा करते हुए ल‍िखा, ”फ‍िर म‍िलेंगे… India में ब्रिटिश उच्चायुक्त के रूप में मेरा कार्यकाल अब समाप्त होने वाला है. मैं यहां से ढेर सारी खूबसूरत यादों और भावुक दिल के साथ विदा ले रही हूं. इस दौरान यूके-India साझेदारी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और व्यापक हुई है, जिससे हमारी Governmentें, कारोबार और लोग एक-दूसरे के और करीब आए हैं.”

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ”हमने पिछले ढाई साल में मिलकर बहुत कुछ हासिल किया है. भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किए गए विजन 2035 फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर हुए, एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) लागू हुआ और रक्षा, तकनीक, जलवायु परिवर्तन तथा शिक्षा जैसे क्षेत्रों में नई साझेदारियां बनीं. इसके साथ ही, दोनों देशों के हर हिस्से में विकास को आगे बढ़ाने वाले अनगिनत नए रिश्ते और सहयोग भी बने हैं.”

उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने कहा क‍ि मुझे इस पूरी यात्रा का हिस्सा बनने और इसमें अपनी भूमिका निभाने पर बेहद गर्व है.

इससे पहले उन्‍होंने Friday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में कैमरन ने कहा, “नमस्कार भारत, यह कितना शानदार सफर रहा. यहां सेवा देना मेरे लिए असाधारण सम्मान की बात रही है. मुझे लगता है कि India जैसा कोई दूसरा देश नहीं है. मुझे उन सभी उपलब्धियों पर गर्व है, जिन्हें हमने अपने दोनों महान देशों के लोगों के लिए मिलकर हासिल किया है. मुक्त व्यापार समझौते के जरिए अपनी अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देने से लेकर भविष्य पर केंद्रित विजन 2035 तक, हमने रक्षा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, नवाचार और जलवायु के क्षेत्र में भारत-ब्रिटेन साझेदारी को मजबूत किया है.”

उन्होंने कहा, “मैं यहां से इस गर्व के साथ जा रही हूं कि हमने मिलकर बहुत कुछ हासिल किया है. साथ ही, आगे क्या होने वाला है, इसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं. भारत-ब्रिटेन संबंधों में असाधारण गति है. मेरे शानदार डिप्टी बेन मिलर कार्यवाहक उच्चायुक्त के रूप में यह जिम्मेदारी संभालेंगे और मुझे भरोसा है कि यह रिश्ता सुरक्षित हाथों में है. आपकी मित्रता, सहयोग और कड़ी मेहनत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. आप सभी के साथ काम करना वास्तव में सम्मान की बात रही है.”

–

एवाई/एएस

Share