
New Delhi, 21 सितंबर . भारत-न्यूजीलैंड एफटीए (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) 20 अक्टूबर यानी विजयदशमी (दशहरा) पर लागू होने जा रहा है. यह जानकारी केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की ओर से Monday को दी गई.
इस एफटीए को दोनों देशों की जीत बताते हुए गोयल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर की एक पोस्ट में लिखा कि भारत-न्यूजीलैंड एफटीए विजयदशमी के मौके पर 20 अक्टूबर 2026 को लागू होगा.
बीते हफ्ते के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा था कि India और न्यूजीलैंड एफटीए अगले एक महीने के भीतर लागू होने की उम्मीद है.
मैक्ले ने कहा कि न्यूजीलैंड की संसद ने एफटीए को को मंजूरी दी है और दोनों प्रमुख Political दलों का मजबूत समर्थन मिला. कुल 93 सांसदों ने समझौते के पक्ष में, जबकि 26 सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया.
मंत्री ने इस समझौते को न्यूजीलैंड और India द्वारा किए गए सबसे अच्छे व्यापार समझौतों में से एक बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को काफी बढ़ावा मिल सकता है.
उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड के Prime Minister क्रिस्टोफर लक्सन और Prime Minister Narendra Modi ने 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की प्रतिबद्धता जताई है.
मैक्ले ने कहा, “मुझे लगता है कि अब यह लक्ष्य हासिल करना पूरी तरह संभव है.”
इससे पहले, गोयल ने India और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह समझौता केवल वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कई नए क्षेत्रों में अपार संभावनाएं खुलेंगी.
न्होंने कहा कि इस समझौते के तहत India से न्यूजीलैंड जाने वाले अधिकांश उत्पादों पर अब शून्य (जीरो) शुल्क लगेगा, जिससे भारतीय निर्यात को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.
Union Minister ने आगे कहा कि इस समझौते के जरिए न्यूजीलैंड का बाजार India के लिए लगभग 140 सेवा क्षेत्रों में खुल गया है. इसके अलावा शिक्षा, खेल, संस्कृति, कृषि उत्पादकता और तकनीकी सहयोग जैसे क्षेत्रों में भी साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा.
–
एबीएस