भारत ने पाकिस्तान पर घरेलू राजनीतिक उद्देश्यों के लिए ‘आत्मनिर्णय’ की अवधारणा का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

संयुक्त राष्ट्र, 20 नवंबर . India ने Pakistan द्वारा अपने घरेलू Political उद्देश्यों के लिए ‘आत्मनिर्णय के अधिकार’ के दुरुपयोग पर सवाल उठाया है. India ने स्पष्ट रूप से कहा कि देशों की क्षेत्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने के लिए इस अवधारणा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.
संयुक्त राष्ट्र में India के मिशन की प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने Thursday को कहा, “यह स्वीकार्य नहीं है कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य जगहों पर चार्टर के बुनियादी सिद्धांतों ‘आत्मनिर्णय’ को फिर से परिभाषित करने और उन्हें संकीर्ण या घरेलू Political उद्देश्यों के लिए चुनिंदा रूप से लागू करने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं.”
उन्होंने स्पष्ट किया कि संयुक्त राष्ट्र ने यह स्थापित किया है कि ‘आत्म-निर्णय’ का सिद्धांत उपनिवेशवाद को समाप्त करने का एक माध्यम है, न कि किसी सदस्य देश से अलग होने या उसकी क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करने का कोई आधार.
हालांकि, उन्होंने Pakistan का नाम नहीं लिया, लेकिन यह साफ था कि उनका इशारा उसी की ओर था, क्योंकि चर्चा के विषय से कोई लेना-देना न होने के बावजूद Pakistan अक्सर कश्मीर के मुद्दे को उठाता है और उसे ‘आत्मनिर्णय’ के मुद्दे के रूप में पेश करता है.
मंगलानंदन ने कहा, “हम फिर से दोहराना चाहेंगे कि जो देश अब स्वतंत्र हो चुके हैं, वहां ‘आत्मनिर्णय’ को लोकतांत्रिक विकल्पों के नियमित प्रयोग के जरिए सबसे बेहतर तरीके से बनाए रखा जा सकता है.”
India का यह मानना रहा है कि Pakistan द्वारा जनमत संग्रह की बार-बार बात किए जाने के बावजूद कश्मीर के लोगों ने India में लोकतांत्रिक चुनावों में हिस्सा लेकर और अपने नेताओं को चुनकर, India के साथ रहने का विकल्प स्पष्ट कर दिया है.
मंगलानंदन संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति (जो सामाजिक और मानवीय मामलों को देखती है) में बोल रही थी. उस समय समिति Pakistan द्वारा पेश किए गए एक प्रस्ताव पर विचार कर रही थी, जिसका विषय था, “लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार को सार्वभौमिक रूप से लागू करना”.
62 देशों के समर्थन वाला यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. अधिक से अधिक समर्थन जुटाने के लिए इस प्रस्ताव में किसी देश या विशेष क्षेत्र का उल्लेख नहीं किया गया था. साथ ही, इस्लामाबाद की आम कार्यशैली से हटकर, संयुक्त राष्ट्र में Pakistan के स्थायी प्रतिनिधि सैयद हैदर शाह ने अपने संबोधन में कश्मीर का कोई जिक्र नहीं किया.
–
ओपी/डीकेपी


