भारत तेजी से बन रहा वैश्विक सेमीकंडक्टर हब, वैश्विक कंपनियों का बढ़ा भरोसा: इडस्ट्री लीडर्स

New Delhi, 17 सितंबर . राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और वैश्विक तकनीकी कंपनियों के अधिकारियों ने India के तेजी से विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम की सराहना की. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में India ने सेमीकंडक्टर विनिर्माण, डिजाइन और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे दुनिया की बड़ी कंपनियों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है.

इस दौरान, एलएंडटी सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संदीप कुमार ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि Prime Minister Narendra Modi का संबोधन स्पष्ट और भविष्य की दिशा बताने वाला था.

उन्होंने कहा कि Prime Minister ने जिस तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सेमीकंडक्टर्स, ऊर्जा और तकनीकी विकास को एक व्यापक दृष्टिकोण के साथ जोड़ा, वह उनकी दूरदर्शी सोच को दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister जटिल तकनीकी विषयों को सरल और स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता रखते हैं और उद्योग जगत को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

वहीं, टेलीडाइन एफएलआईआर के में एशिया-पैसिफिक (एपैक) इंस्ट्रूमेंटेशन डिवीज के सेल्स वाइस प्रेसिडेंट टी.पी. सिंह ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि सेमीकॉन इंडिया एक बेहद प्रभावशाली और वैश्विक स्तर का मंच बनकर उभरा है. उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी पहली बार इस आयोजन में भाग ले रही है और उनका अनुभव काफी सकारात्मक रहा है.

उन्होंने से कहा, “आज सेमीकंडक्टर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय है और यह देखकर खुशी होती है कि India इस क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में खड़ा दिखाई दे रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि आयोजन स्थल पर दुनिया की बड़ी सेमीकंडक्टर और तकनीकी कंपनियों की मजबूत मौजूदगी इस बात का संकेत है कि India वैश्विक उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है.

इस बीच, इन्फोसिस के वीपी और डिलीवरी हेड येग्नास्वामी येग्ना नारायणन ने से कहा कि यह उनका दूसरा सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन है और पिछले आयोजन की तुलना में इस बार काफी बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है.

उन्होंने कहा कि India का सेमीकंडक्टर मिशन तेज गति से आगे बढ़ रहा है और इस क्षेत्र में हो रही प्रगति स्पष्ट रूप से नजर आती है. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सेमीकंडक्टर मूल्य शृंखला के विभिन्न पहलुओं, डिजाइन से लेकर टेप-आउट और अगली पीढ़ी की तकनीकों तक, जिस गहराई से चर्चा की, वह बेहद प्रेरणादायक थी.

उन्होंने कहा कि Prime Minister का दृष्टिकोण यह दर्शाता है कि India केवल वर्तमान अवसरों पर नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीकी जरूरतों और नवाचारों पर भी समान रूप से ध्यान दे रहा है.

इसके अलावा, पार्क सिस्टम्स इंडिया के सेल्स डायरेक्टर श्रीनिवासन रविप्रसाद ने से कहा कि पिछले 5 वर्षों में India का सेमीकंडक्टर उद्योग तेजी से विकसित हुआ है. उन्होंने बताया कि वह 2023 से सेमीकॉन इंडिया में भाग ले रहे हैं और हर वर्ष भागीदारी तथा उद्योग की रुचि में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है.

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में नई कंपनियां इस मंच से जुड़ रही हैं और भारतीय सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम लगातार मजबूत हो रहा है. उन्होंने बताया कि यह India के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, क्योंकि देश वैश्विक आपूर्ति शृंखला में अपनी भूमिका को मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

डीबीपी

Leave a Comment