
वॉशिंगटन, 8 अक्टूबर . कनाडा खुद को India के लिए लंबे समय तक ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और एयरोस्पेस उत्पादों की सप्लाई करने वाले भरोसेमंद साझेदार के रूप में पेश कर रहा है. यह ऐसे समय में हो रहा है, जब India और कनाडा के बीच एक बड़े व्यापार समझौते को लेकर पांचवें दौर की बातचीत चल रही है.
ग्लोबल अफेयर्स कनाडा ने के एक सवाल के जवाब में कहा, “India दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और उसकी अर्थव्यवस्था करीब सात प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ रही है. कनाडा और India के बीच व्यापार और निवेश के बड़े मौके हैं, जिनसे दोनों देशों की कंपनियों और कामगारों को फायदा हो सकता है.”
यह बयान ऐसे समय आया है, जब कनाडा और India के अधिकारी इस सप्ताह कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) को लेकर पांचवें दौर की बातचीत कर रहे हैं. दोनों देशों ने 2026 के अंत तक इस समझौते पर बातचीत पूरी करने का लक्ष्य रखा है.
ग्लोबल अफेयर्स कनाडा ने कहा कि मौजूदा बातचीत को कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू की दो सप्ताह पहले हुई Mumbai यात्रा और जी20 के दौरान India के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ उनकी बातचीत से भी रफ्तार मिली है. दोनों मंत्रियों ने पिछले सप्ताह मिलवॉकी में जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के दौरान मुलाकात की थी. इस दौरान मौजूदा दौर की वार्ता से पहले सीईपीए पर अब तक हुई प्रगति को लेकर चर्चा हुई.
कनाडा Government के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में हुई बातचीत से भी इस वार्ता को आगे बढ़ाने में मदद मिली है. उस समय सिद्धू ने व्यापार और निवेश फोरम के लिए पीयूष गोयल और India के एक बड़े कारोबारी प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की थी.
India के साथ संबंधों में ऊर्जा कनाडा के लिए एक अहम क्षेत्र बनकर उभर रही है. ग्लोबल अफेयर्स कनाडा ने कहा, “2035 तक India की ऊर्जा जरूरतों में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है और कनाडा इन जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए तैयार है.”
कनाडा ने एलएनजी कनाडा फेज 2 प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया. उसके मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए 33 अरब डॉलर का निवेश हासिल किया गया है और इसकी मदद से कनाडा अगले पांच साल में दुनिया के पांच सबसे बड़े एलएनजी निर्यातक देशों में शामिल हो सकता है.
कनाडा परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भी India के साथ सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहा है. कनाडा Government के मुताबिक, मार्च में India और कनाडा की यूरेनियम उत्पादक कंपनी कैमेको के बीच 2.6 अरब डॉलर का समझौता हुआ. इसके तहत 2035 तक India की परमाणु ऊर्जा जरूरतों के लिए करीब 22 मिलियन पाउंड यूरेनियम की सप्लाई की जाएगी.
एयरोस्पेस एक और ऐसा क्षेत्र है, जिसमें कनाडा India के साथ बड़े कारोबारी मौके देख रहा है. ग्लोबल अफेयर्स कनाडा ने कहा कि India को आने वाले वर्षों में 2,000 नए विमानों की जरूरत होगी और कनाडा की एयरोस्पेस इंडस्ट्री इनकी सप्लाई के लिए तैयार है.
ऊर्जा से लेकर महत्वपूर्ण खनिज और एयरोस्पेस तक, कनाडा India का भरोसेमंद साझेदार बनने के लिए तैयार है.
कनाडा Government के मुताबिक, मनिंदर सिद्धू की कोशिश ऐसा व्यापार समझौता करने की है, जिससे दोनों देशों की कंपनियों और कामगारों के लिए नए मौके खुलें और भारत-कनाडा के बीच लंबे समय के आर्थिक रिश्ते मजबूत हों. India और कनाडा ने 2030 तक दोनों देशों के बीच सालाना व्यापार को बढ़ाकर 70 अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखा है.
कनाडा Government के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का कुल व्यापार 30.4 अरब डॉलर रहा. इसमें 13.6 अरब डॉलर का वस्तुओं का व्यापार शामिल था. India को कनाडा का वस्तुओं का निर्यात 3.9 अरब डॉलर रहा, जबकि India से कनाडा का आयात 9.7 अरब डॉलर था.
दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है, जब भारत-कनाडा संबंधों में भी सुधार देखने को मिल रहा है.
कनाडा 12 से 17 अक्टूबर तक India में ‘टीम कनाडा ट्रेड मिशन’ भेजने की भी तैयारी कर रहा है. इसके जरिए कनाडा India के साथ कारोबारी रिश्तों को बढ़ाना चाहता है और अमेरिका पर अपनी व्यापारिक निर्भरता कम करते हुए दूसरे देशों में भी व्यापार के मौके तलाश रहा है.
–
एवाई/एबीएम