भारत और साइप्रस ने कनेक्टिविटी, ट्रांसपोर्ट और समुद्री क्षेत्र को मजबूत करने के तरीकों पर की चर्चा

निकोसिया, 28 सितंबर . India और साइप्रस ने कनेक्टिविटी, परिवहन और समुद्री क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की. निकोसिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने Monday को बताया कि उच्चायुक्त मनीष और साइप्रस की परिवहन, संचार एवं कार्य मंत्री एवी त्सोलाकी के बीच बैठक हुई.

भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर कहा, “उच्चायुक्त मनीष ने साइप्रस गणराज्य की परिवहन, संचार और कार्य मंत्री सुश्री एवी त्सोलाकी से मुलाकात की और कनेक्टिविटी, परिवहन और समुद्री क्षेत्र में भारत-साइप्रस सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की.”

उच्चायोग ने कहा, “बातचीत में इन क्षेत्रों में गहरे संबंधों और व्यावहारिक सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती गति में योगदान दे रहा है.”

18 सितंबर को उच्चायुक्त मनीष ने विदेश मंत्रालय में उप Political निदेशक पॉली इओनौ, President के राजनयिक कार्यालय के अधिकारी डेमेट्रिस असोस और एशिया एवं ओशिनिया विभाग के प्रमुख जॉर्जियोस जॉर्जियो के साथ अपनी बैठक के दौरान द्विपक्षीय एजेंडे की व्यापक समीक्षा की थी.

भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर कहा, “उच्चायुक्त मनीष ने विदेश मंत्रालय में उप Political निदेशक सुश्री पॉली इओनौ, President के राजनयिक कार्यालय के अधिकारी डेमेट्रिस असोस और एशिया एवं ओशिनिया विभाग के प्रमुख जॉर्जियोस जॉर्जियो से मुलाकात की.”

उच्चायोग ने कहा, “उच्चायुक्त ने अधिकारियों को उनकी नई नियुक्तियों पर बधाई दी. चर्चा में भारत-साइप्रस द्विपक्षीय एजेंडे और सहयोग के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में प्रगति की व्यापक समीक्षा शामिल थी. दोनों पक्षों ने निकट समन्वय बनाए रखने और India और साइप्रस के नेताओं के दृष्टिकोण को ठोस परिणामों में बदलने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की, जो द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करे.”

मई में साइप्रस के President निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने India का दौरा किया था और Prime Minister Narendra Modi के साथ बैठक की थी, जिसके दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच संबंधों को रणनीतिक स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई थी, जिसमें रक्षा और परिवहन कनेक्टिविटी में गहरा सहयोग शामिल है.

–

केके/वीसी

Leave a Comment