
टोक्यो, 29 सितंबर . India और जापान ने Tuesday को संचार, डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की.
बैठक के दौरान टोक्यो में जापान में India की राजदूत नगमा मल्लिक और जापान के आंतरिक मामलों और संचार मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय मामलों के महानिदेशक हिदेओ फुसेदा के बीच यह चर्चा हुई.
जापान में भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राजदूत मल्लिक ने आंतरिक मामलों और संचार मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के महानिदेशक हिदेओ फुसेदा से मुलाकात की और संचार, डिजिटल और एआई के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की संभावनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया.”
22 सितंबर को मल्लिक और जापान के विदेश मामलों के संसदीय उप-मंत्री काजुहिरो फुजी ने सानो शहर में भारत-जापान अंतरराष्ट्रीय मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान मुलाकात की थी. बैठक के दौरान दोनों पक्ष India और जापान के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए.
बैठक के बारे में जानकारी साझा करते हुए जापान में भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, “राजदूत नगमा मल्लिक ने सानो शहर में आयोजित भारत-जापान क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में विदेश मामलों के संसदीय उप-मंत्री काजुहिरो फुजी से मुलाकात की. राजदूत ने संसदीय उप-मंत्री फुजी को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और भारत-जापान राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के बीच वे भारत-जापान संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए.”
20 सितंबर को मल्लिक ने कहा था कि सानो शहर में होने वाला भारत-जापान क्रिकेट मैच दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के जश्न का कार्यक्रम होगा.
मल्लिक ने से कहा था, “यह India और जापान के बीच द्विपक्षीय कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण आयोजन है. 22 तारीख को होने वाला क्रिकेट मैच India और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल के जश्न का उद्घाटन कार्यक्रम होगा. हम यही मना रहे हैं. यह पहला आयोजन है और हमारे दोनों प्रधानमंत्रियों ने कुछ महीने पहले इस पर सहमति जताई थी.”
India और जापान के बीच राजनयिक संबंध 1952 में स्थापित हुए थे. दोनों देशों ने 2014 से ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ साझा की है. India और जापान के बीच मित्रता का एक लंबा इतिहास है, जो आध्यात्मिक समानता और मजबूत सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों में निहित है.
जुलाई में जापान की Prime Minister साने ताकाइची India की आधिकारिक यात्रा पर थीं. अपनी India यात्रा के दौरान, ताकाइची ने 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में Prime Minister Narendra Modi के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जहां उन्होंने व्यापार और निवेश, आर्थिक सुरक्षा, ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियों, रक्षा और लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित द्विपक्षीय संबंधों के पूरे स्पेक्ट्रम पर चर्चा की.
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों के बारे में भी बात की. वार्ता के बाद, दोनों नेताओं ने आर्थिक सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और अनुसंधान एवं विकास से जुड़े प्रमुख समझौता ज्ञापनों और समझौतों के आदान-प्रदान को देखा.
–
केके/वीसी