
New Delhi, 13 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर फिलीपींस के President फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की और India तथा आसियान के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की. बैठक के दौरान Prime Minister मोदी ने President मार्कोस जूनियर को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं.
विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के सभी क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार और निवेश, अंतरिक्ष, रेलवे अवसंरचना, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई.
विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने अगस्त 2025 में President मार्कोस की India यात्रा के दौरान स्थापित भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी के तहत द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई.
Prime Minister मोदी ने वर्तमान आसियान अध्यक्ष के रूप में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में फिलीपींस की भागीदारी का स्वागत किया. उन्होंने आपदा-रोधी अवसंरचना गठबंधन (सीडीआरआई) में शामिल होने के फिलीपींस के फैसले का भी स्वागत किया.
Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर President फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर से मिलकर खुशी हुई. उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं. हमने भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती गति की समीक्षा की. आर्थिक संबंध, प्रौद्योगिकी, व्यापार, अंतरिक्ष, नवाचार और रचनात्मक उद्योग हमारे सहयोग के प्रमुख क्षेत्र हैं. भारत-आसियान सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा हुई.”
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने साझा हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया. बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और दोनों देशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक से पहले Prime Minister मोदी और President मार्कोस ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया. President मार्कोस ने Prime Minister मोदी का अपने प्रतिनिधिमंडल से परिचय भी कराया.
इससे पहले President मार्कोस ने India मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के ‘रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी’ सत्र में हिस्सा लिया. शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन उन्होंने Prime Minister मोदी सहित ब्रिक्स सदस्य देशों, साझेदार देशों, आउटरीच आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ पारिवारिक तस्वीर भी खिंचवाई.
India 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और New Delhi में दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों, साझेदार देशों और आउटरीच आमंत्रित देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं.
ब्रिक्स के सदस्य देशों में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं. वहीं, ब्रिक्स साझेदार देशों में बेलारूस, क्यूबा, बोलीविया, कजाखस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम शामिल हैं.
President फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर Saturday शाम New Delhi के India मंडपम में Prime Minister मोदी की ओर से ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में आयोजित गाला डिनर में भी शामिल हुए.
–
डीएससी