
New Delhi, 22 सितंबर . केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Tuesday को India और अमेरिका के बीच दोनों देशों के हित में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर चल रही वार्ता में प्रगति पर संतोष जताया.
गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत “तेजी से और अच्छी दिशा में आगे बढ़ रही है”, हालांकि उन्होंने वार्ता से जुड़ी कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की.
यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने रूस की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाने वाला व्यापक प्रतिबंध विधेयक कानून में बदल दिया है. इसमें रूस के तेल और गैस के प्रमुख खरीदारों पर कार्रवाई का प्रावधान है. नए कानून के तहत ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले शीर्ष पांच खरीदार देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का व्यापक अधिकार दिया गया है. रूस से तेल खरीदने वाले शीर्ष दो देशों में चीन और India शामिल हैं.
गोयल ने Monday को कहा था कि India पहले नए कानून के तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगाए जा सकने वाले अमेरिकी टैरिफ के विवरण का अध्ययन करेगा और उसके बाद “उचित समय पर” इस मुद्दे पर चर्चा करेगा.
उन्होंने कहा, “विवरण अब सामने आ रहे हैं. हम उनका अध्ययन करेंगे और उचित समय पर इस मामले पर चर्चा करेंगे.”
100 प्रतिशत टैरिफ कोई स्वचालित शुल्क नहीं है, बल्कि नए कानून के तहत अमेरिका द्वारा लगाया जा सकने वाला अधिकतम टैरिफ है.
वहीं, India और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी रखे हुए हैं और दोनों पक्ष इस मुद्दे पर लगातार संपर्क में हैं. उम्मीद है कि गोयल इस महीने के अंत में मिलवॉकी में होने वाली जी20 व्यापार मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीयर के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे.
पिछले सप्ताह जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, India का वस्तु व्यापार घाटा अगस्त में घटकर 26.86 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल इसी महीने में 27.20 अरब डॉलर था. ऐसा पहली बार हुआ जब निर्यात की वृद्धि दर आयात की वृद्धि दर से अधिक रही.
मासिक आधार पर भी अगस्त में व्यापार घाटा इस साल जुलाई के करीब 32 अरब डॉलर के आंकड़े से कम रहा.
अगस्त में वस्तु निर्यात 26.12 प्रतिशत बढ़कर 43.18 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 14.1 प्रतिशत बढ़कर 72.67 अरब डॉलर रहा.
–
एबीएस