
jaipur 9, सितंबर . Rajasthan के पूर्व Chief Minister और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने निकाय चुनावों को लेकर भाजपा Government पर निशाना साधा और कहा कि जनादेश कांग्रेस के पक्ष में होगा.
स्थानीय निकाय चुनावों पर पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा, “इस बार जनता का मूड कांग्रेस को कामयाब करने का है. वर्तमान Government ने पिछले ढाई सालों में आम जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. Government बनी थी और लोगों को उम्मीद थी कि वह काम करके नतीजे दिखाएगी. चाहे गांव हों या शहर, सभी जगह हालात गंभीर हैं. इसीलिए मुझे लगता है कि लोग सब कुछ समझ गए हैं और कांग्रेस के पक्ष में अपना जनादेश देंगे, जिससे भाजपा को सबक मिले.”
Chief Minister भजनलाल शर्मा के रैली निकालने पर अशोक गहलोत ने कहा, “अभी रैली निकालने का कोई फायदा नहीं है. रैली निकालने के बजाय अगर आपने काम किया होता, तो रैली निकालने की जरूरत ही नहीं पड़ती.”
वहीं, अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से भी भाजपा Government निशाना साधा है. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, “हिंदू धर्म को सिर्फ राजनीति और वोट बैंक का जरिया बनाने वाली भाजपा की असली प्राथमिकताएं अलवर में साफ दिख रही हैं. पांडुपोल और भर्तृहरि मेले में 14 से 19 सितंबर तक लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे, लेकिन नटनी का बारा मार्ग की 14.5 किमी सड़क डेढ़-दो फीट गहरे गड्ढों से पटी है. 88.14 करोड़ की परियोजना डेढ़ साल पहले शुरू हुई और मई 2026 में पूरी होनी थी, आज तक सिर्फ 25 फीसदी काम हुआ, छह पुल अधूरे और दो मार्गों पर काम शुरू ही नहीं हुआ. जिस भाजपा को मंच से हिंदू आस्था की दुहाई देते नहीं थकती, वही Government श्रद्धालुओं को कीचड़ और गड्ढों में धकेल रही है. Government मेले से पहले युद्धस्तर पर काम पूरा करवाकर श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करे.”
बता दें कि Rajasthan में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान Wednesday को सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ. पहले चरण में 39 जिलों में फैले 162 शहरी स्थानीय निकाय शामिल हैं, जिनमें 131 नगरपालिकाएं, 27 नगर परिषदें और भरतपुर, अलवर, बीकानेर और भीलवाड़ा सहित चार नगर निगम शामिल हैं. 20,623 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार प्रयोग किया.
–
ओपी/डीएससी