
New Delhi, 25 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में Friday को Prime Minister Narendra Modi के ‘सेवा ही संकल्प और ‘आरोग्य भारत’ के विजन से प्रेरित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाजपा के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में विशाल एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.
इसमें पार्टी के कार्यालय सहयोगियों एवं उनके परिजनों की प्रतिष्ठित डॉक्टरों और मेडिकल विशेषज्ञों द्वारा गहन स्वास्थ्य जांच की गई तथा चिकित्सीय परामर्श दिए गए.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय मंत्री स्वदेश सिंह, दिल्ली एवं Haryana के संगठन महामंत्री श्री पवन राणा, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडेय, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल, कार्यालय अधीक्षक सर्वेंद्र कुमार सहित पार्टी के सभी सहयोगी इस स्वास्थ्य जांच में शामिल हुए.
संगठन के सहयोगियों और उनके परिवारों की देखभाल को प्राथमिकता देते हुए आयोजित इस शिविर में कार्यालय कर्मचारियों और उनके स्वजनों ने बढ़-चढ़कर लाभ उठाया. विशेषज्ञों ने उन्हें स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिए, जिससे Prime Minister Narendra Modi के ‘फिट इंडिया’ और ‘आरोग्य भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में योगदान दिया जा सके.
कार्यालय सहयोगियों ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा केवल एक Political दल नहीं, बल्कि जनसेवा और संवेदनशीलता का सशक्त माध्यम है, जहां संगठन परिवार के प्रत्येक सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता की जाती है.
–
डीकेपी/