भाखड़ा नहर पर व्यक्ति ने वीडियो बनाकर लगाए प्रताड़ना के आरोप, सुखपाल सिंह खैरा ने पंजाब सरकार को घेरा

समाना, 30 सितंबर . पंजाब के समाना स्थित भाखड़ा नहर के पुल से एक व्यक्ति का वीडियो social media पर वायरल हो रहा है. वीडियो में व्यक्ति ने आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब Government में मंत्री अमन अरोड़ा, गांव के सरपंच और अपने भाई व भतीजों पर कथित रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. व्यक्ति ने मानसिक परेशानी का जिक्र करते हुए अपनी जान देने की बात भी कही है.

वीडियो में व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और उसकी बेटियों के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई है. हालांकि, वीडियो में लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

इस बीच, पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने भी वीडियो को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी और पंजाब Government पर निशाना साधा.

खैरा ने दावा किया कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति दलवीर सिंह है और उसने अपनी स्थिति के लिए अमन अरोड़ा समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं.

कांग्रेस नेता ने एक अन्य मामले का जिक्र करते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पर भी आरोप लगाए. खैरा ने दावा किया कि कुछ दिन पहले गुलजार दिड़बा नाम के व्यक्ति की मौत के मामले में भी हरपाल चीमा का नाम लिया गया था.

खैरा ने Chief Minister भगवंत मान और पंजाब Police पर सवाल उठाते हुए अमन अरोड़ा और हरपाल चीमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दोनों मंत्रियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करती है.

दूसरी ओर, सिटी समाना Police ने वायरल वीडियो को लेकर जांच शुरू कर दी है. Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

Police के मुताबिक, फिलहाल इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाई है या नहीं. मामले की जांच जारी है.

वीडियो सामने आने और सुखपाल सिंह खैरा की ओर से इसे social media पर उठाए जाने के बाद मामला Political चर्चा में भी आ गया है.

–

एएमटी/एमएस

Leave a Comment