ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

New Delhi, 11 सितंबर . भार‍त की अध्‍यक्षता में आयोज‍ित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस New Delhi पहुंचे. हवाई अड्डे पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने उनका स्वागत किया. उनकी यह यात्रा बहुपक्षवाद और वैश्विक सहयोग के प्रति ब्रिक्स देशों की साझा प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर उनके आगमन की जानकारी साझा की.

विदेश मंत्रालय ने पोस्‍ट किया, ”संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए New Delhi में हार्दिक स्वागत है. यह यात्रा इस बात को फिर से मजबूत करती है कि ब्रिक्स देशों की बहुपक्षवाद, आपसी संवाद और सहयोग में गहरी आस्था है.”

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के अनुसार, इस यात्रा के दौरान उनकी Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात होने की उम्मीद है. यह इस साल गुटेरेस की India की दूसरी यात्रा है और संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान India का पांचवां दौरा होगा.

इससे पहले वह फरवरी में New Delhi में आयोजित इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल हुए थे.

गुटेरेस के लिए, जिनका कार्यकाल अब अपने आखिरी चार महीनों में है, यह संभवतः उन अंतिम मौकों में से एक हो सकता है जब वे महासचिव के रूप में Prime Minister Narendra Modi, रूस के President व्लादिमीर पुतिन और चीन के President शी ज‍िनप‍िंग से औपचारिक या अनौपचारिक रूप से मुलाकात कर सकेंगे. इसकी वजह यह है कि पुतिन और शी इस महीने के अंत में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक उच्चस्तरीय बैठक में शामिल नहीं होंगे, लेकिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मौजूद रहेंगे.

एवाई/वीसी

Leave a Comment