बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर सीएम फडणवीस सहित कई नेताओं ने दी बधाई

Mumbai , 11 अक्टूबर . सदी के महानायक और Bollywood के शहंशाह अमिताभ बच्चन Sunday को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 11 अक्टूबर 1942 को इलाबाहाद (अब प्रयागराज) में हुआ था. उनके जन्मदिन के अवसर पर कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “भारतीय सिनेमा के महान प्रतीक अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप मनोरंजन की दुनिया में अपनी उल्लेखनीय प्रतिभा, समर्पण और स्थायी योगदान से हमें प्रेरित करते रहें. आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्राप्त हो, यही ईश्वर से प्रार्थना.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने social media पर लिखा कि ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित भारतीय सिनेमा के महान Actor अमिताभ बच्चन, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीरामजी आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना है.”

उत्तर प्रदेश Government के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अपने अद्भुत अभिनय से हम सब के बीच में अमिट छाप छोड़ने वाले प्रयागराज के गौरव, सदी के महानायक, महान Actor अमिताभ बच्चन आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

उत्तर प्रदेश Government के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की ओर से social media पर लिखा गया, “सदी के महानायक, Bollywood के शहंशाह एवं पद्म विभूषण से सम्मानित अमिताभ बच्चन, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.”

दिल्ली Government के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने social media पर लिखा, “दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! भारतीय सिनेमा की एक महान हस्ती और सदाबहार आइकन; उनका शानदार सफर, यादगार अभिनय और मनोरंजन की दुनिया में उनका अहम योगदान आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करता है. ईश्वर उन्हें हमेशा अच्छी सेहत, खुशियां और सफलता प्रदान करें.”

भाजपा नेता किशोर सिंह नीलकंठ की ओर से social media पर लिखा गया कि ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित भारतीय सिनेमा के महान Actor अमिताभ बच्चन, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु श्रीराम जी, आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना है.”

–

एसडी/पीएम

Leave a Comment