बेलग्रेड में एनएएम शिखर सम्मेलन: किरेन रिजिजू की कई देशों के नेताओं से हुई मुलाकात, साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा

बेलग्रेड, 2 सितंबर . केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बेलग्रेड में आयोजित गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) शिखर सम्मेलन के दौरान कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं. इन बैठकों में मुख्य रूप से द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई.

किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब के उप विदेश मंत्री वलीद ए एम अल-खुरैजी से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने India और सऊदी अरब के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्तों को और गहरा बनाने तथा आपसी हितों के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की.

रिजिजू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “सऊदी अरब के उप विदेश मंत्री वलीद ए एम अल-खुरैजी से मुलाकात हुई. भारत-सऊदी अरब की करीबी और मजबूत साझेदारी को और आगे बढ़ाने तथा आपसी रुचि के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया.”

रिजिजू ने सर्बिया की नेशनल असेंबली (संसद) की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं ने India और सर्बिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा संसदीय आदान-प्रदान की भूमिका पर चर्चा की. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सांसदों के बीच बढ़ता संवाद दोनों देशों और उनके लोगों को और करीब ला सकता है.

बैठक के बाद रिजिजू ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “सर्बिया की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक के साथ गर्मजोशी और सार्थक मुलाकात हुई. India और सर्बिया के बीच मजबूत मित्रता और दोनों देशों के लोगों को करीब लाने में संसदीय सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा हुई.”

किरेन रिजिजू ने अंगोला के विदेश मंत्री टेटे एंटोनियो के साथ भी बैठक की. इस दौरान दोनों नेताओं ने India और अंगोला के बीच साझेदारी को मजबूत करने और दोनों देशों के साझा हितों के लिए सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की.

रिजिजू ने सर्बिया की आंतरिक और विदेश व्यापार मंत्री जगोडा लाजारेविक से भी मुलाकात की. बैठक में India और सर्बिया के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत बनाने, नए अवसरों की तलाश करने तथा आपसी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर बातचीत हुई.

Tuesday को किरेन रिजिजू ने सर्बिया के President अलेक्जेंडर वुसिक से भी मुलाकात की. उन्होंने India और सर्बिया के बीच मजबूत दोस्ती और बढ़ती साझेदारी की पुष्टि की.

रिजिजू ने ‘एक्‍स’ पर ल‍िखा, “बेलग्रेड में सर्बिया के President अलेक्जेंडर वुचिच से मुलाकात की. बातचीत बेहद गर्मजोशी और सार्थक रही. हमने आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित भारत-सर्बिया की मजबूत मित्रता और बढ़ती साझेदारी को फिर से रेखांकित किया.”

इन बैठकों के जरिए India ने विभिन्न देशों के साथ अपने Political, आर्थिक और संसदीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

एवाई/एएस

Leave a Comment