
जींद, 14 अक्टूबर . एशियन गेम्स 2026 में चमकदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाली नीरू ढांडा का Wednesday को जींद में जोरदार स्वागत किया गया. जापान के आइची-नागोया में देश का नाम रोशन करने वाली नीरू ने शहर के जयंती देवी मंदिर में पूजा की और आशीर्वाद लिया. नीरू ने अपना गोल्ड मेडल मां जयंती देवी के सामने रखकर अपनी सफलता उन्हें समर्पित की.
नीरू के साथ इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. जयंती देवी मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद वह अपने गांव संगतपुरा पहुंची.
इस अवसर पर नीरू ढांडा ने युवाओं को दिए संदेश में कहा, “मैं उन युवाओं से कहना चाहती हूं जो किसी भी फील्ड में कड़ी मेहनत कर रहे हैं, चाहे वह पढ़ाई हो या खेल, कड़ी मेहनत करते रहें. आगे बढ़ने के लिए आपको मुश्किलों को पार करना होगा. मैं परिवारों से भी कहना चाहती हूं कि वे बेटियों और बेटों को बराबर अधिकार दें और अपने सपने पूरे करने की आजादी दें.”
नीरू ने आगे की योजनाओं पर कहा कि 15 दिन बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप है. अभी उसकी तैयारी चल रही है. हमारा ध्यान ओलंपिक पर भी है.
एशियन गेम्स 2026 में नीरू ढांडा India की सबसे बड़ी स्टार बनकर उभरीं. उन्होंने 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता. 27 वर्षीय ट्रैप शूटर ने इन गेम्स में तीन मेडल (दो गोल्ड और एक सिल्वर) जीते. नीरू के मेडल जीतने का सिलसिला महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल के साथ शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने आशीमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ टीम बनाई थी. तीन दिन के क्वालीफिकेशन के बाद भारतीय तिकड़ी का कुल स्कोर 328 रहा. इसके बाद नीरू ने व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और इस खेल में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. 118 के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन में टॉप करने के बाद उन्होंने फाइनल में 28 का स्कोर बनाकर एशियन रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने कायन चेनाई के साथ मिलकर ट्रैप-मिक्स्ड टीम इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीता. मुश्किल शुरुआत के बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की और आखिर में 34 हिट के साथ जीत हासिल की. उन्होंने 2026 में ही कतर द्वारा बनाए गए 33 हिट के पिछले एशियन रिकॉर्ड को तोड़ा.
–
पीएके