Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,कानून,राष्ट्रीय

बेंगलुरु में लावारिस कुत्ते को पेड़ से लटकाकर पीट-पीटकर मारने का आरोप, तीन लोग हिरासत में

बेंगलुरु में लावारिस कुत्ते को पेड़ से लटकाकर पीट पीटकर मारने का आरोप, तीन लोग हिरासत में

Bengaluru में लावारिस कुत्ते को पेड़ से लटकाकर पीट-पीटकर मारने का आरोप, तीन लोग हिरासत में

Bengaluru, 23 अक्टूबर . Bengaluru Police ने लावारिस कुत्ते को कथित तौर पर पेड़ से लटकाकर मोटे डंडे से पीट-पीटकर मार डालने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है. यह घटना 20 अक्टूबर को वार्थुर इलाके में गुंजूर स्थित ग्रीनवुड हाई स्कूल के पास हुई थी.

Police के अनुसार, घटना का वीडियो social media पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली.

आरोपियों की पहचान मुनियप्पा, मुरली और पुनीत के रूप में हुई है, जो सभी Bengaluru के निवासी हैं. social media पर वीडियो सामने आने के बाद एक पशु कल्याण कार्यकर्ता की शिकायत पर Police ने कार्रवाई शुरू की.

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने एक लावारिस कुत्ते को मोटे डंडे से बेरहमी से पीटा और उसकी हत्या कर दी. बताया गया है कि यह घटना स्कूल के सामने हुई और इसकी पूरी वारदात cctv कैमरों में भी कैद हुई है.

शिकायतकर्ता ने Police से मांग की कि बेजुबान जानवर पर इतनी क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि इस घटना से आम लोगों में भी चिंता और आक्रोश पैदा हुआ है.

Police ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 के तहत First Information Report दर्ज की है. आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है.

इस बीच, Bengaluru Police आयुक्तालय ने एक पोस्टर जारी कर कहा कि जानवरों के प्रति क्रूरता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. Police ने पुष्टि की कि गुंजूर, वार्थुर में ग्रीनवुड हाई स्कूल के पास लावारिस कुत्ते की हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है.

Police ने कहा कि इस मामले का संज्ञान लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. साथ ही निर्दोष जानवरों के प्रति क्रूरता रोकने और न्याय सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

बता दें कि फरवरी 2022 में Bengaluru के जयनगर इलाके में एक 23 वर्षीय युवक को अपनी लग्जरी कार से लावारिस कुत्तों को कुचलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

आरोपी की पहचान आदि नारायण के रूप में हुई थी, जो जयनगर का निवासी है. वह पूर्व सांसद और तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष रहे डी.के. आदिकेसवुलु नायडू का पोता बताया गया था.

आरोप था कि 26 जनवरी 2022 की शाम आदि नारायण ने जयनगर प्रथम ब्लॉक की 10वीं ‘बी’ मेन रोड पर फुटपाथ पर सो रहे लावारिस कुत्तों पर अपनी लग्जरी कार चढ़ा दी थी.

पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस घटना की जानकारी Police को दी थी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. बाद में एक पूर्व पार्षद ने 29 जनवरी 2022 को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी.

cctv फुटेज की जांच के बाद Police ने आदि नारायण को गिरफ्तार कर पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम तथा आईपीसी की धारा 428 के तहत मामला दर्ज किया था.

–

एएमटी/डीकेपी

Share