बेंगलुरु एफसी के खिलाफ मैच मुश्किल होगा, लेकिन आईएसएल में ऐसी कोई टीम नहीं जिसे हराया न जा सके: कोच चोर्ज

New Delhi, 8 अक्टूबर . स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के हेड कोच टोमाज चोर्ज ने कहा कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 के पहले मैच में Bengaluru एफसी का सामना करना एक बड़ी चुनौती होगी, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वे अपनी पसंद का नतीजा हासिल करने के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे.

आईएसएल का नया सीजन Saturday से शुरू हो रहा है. सीजन के अपने पहले मुकाबले में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली की टीम Bengaluru के श्री कांतिरावा स्टेडियम में पूर्व चैंपियन Bengaluru एफसी का सामना करेगी. दिल्ली के लिए यह सीजन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि क्लब पिछले सीजन में रखी गई नींव को और मजबूत करना चाहता है. टीम ने नए अभियान से पहले अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों, उभरते हुए टैलेंट और विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करके अपनी टीम को मजबूत किया है.

Bengaluru एफसी के खिलाफ मुकाबला स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के लिए सीजन की पहली बड़ी परीक्षा होगी. Bengaluru आईएसएल की सबसे सफल और अनुभवी टीमों में से एक है, जिसने 2018-19 में खिताब जीता था और दो बार उपविजेता भी रही है. स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के मुख्य कोच टोमाज चोर्ज ने कहा कि Bengaluru एक बेहद संगठित और मजबूत क्लब है, जो उनकी टीम के लिए एक बेहतरीन पैमाना साबित होगा. उन्होंने कहा, “Bengaluru एक अच्छी तरह से व्यवस्थित और संगठित क्लब है, जो हमारे लिए एक अच्छा बेंचमार्क है. यह एक मुश्किल मैच होगा, लेकिन आईएसएल में कोई भी टीम ऐसी नहीं है जिसे हराया न जा सके. हम मुकाबले, अटैक और अच्छे नतीजे के लिए लड़ने की सोच के साथ मैदान पर उतरेंगे.”

वहीं, स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के सीईओ ध्रुव सूद ने नए सीजन की शुरुआत के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पहला मैच हमेशा खास होता है. उन्होंने कहा, “नए सीजन का पहला मैच हमेशा एक खास पल होता है, और हम Bengaluru जैसे बड़े क्लब के खिलाफ शुरुआत करने को लेकर उत्साहित हैं.”

सूद ने कहा, “हमने पिछले कुछ महीनों में मैदान के अंदर और बाहर सही चीजों को एक साथ लाने में काफी मेहनत की है, और टीम में एक मजबूत भरोसा है. हमारा मकसद सिर्फ एमजी आईएसएल में हिस्सा लेना नहीं है, बल्कि एक ऐसा क्लब बनाना है जिससे दिल्ली के लोग जुड़ सकें और जिस पर उन्हें गर्व हो. Bengaluru के खिलाफ पहला मैच एक बड़ी चुनौती होगी, और हम मुकाबले के लिए तैयार हैं.”

मिडफील्डर लालरिनलियाना हनामते ने कहा कि वह इस सीजन के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने कहा, “मैं सीजन के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हूं. हम एक युवा टीम हैं, लेकिन हम ट्रॉफी जीतने के लिए बहुत उत्साहित हैं और हमें विश्वास है कि हमारा सीजन शानदार रहेगा. मेरे लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना और टीम को लक्ष्य हासिल करने में मदद करना ही अहम है.”

–

एसएम/डीकेपी

Leave a Comment