बिहार: हार-जीत से ऊपर लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर, राजद के अनिल झा को भाजपा के सर्वेश कुमार ने गले लगाकर दी बधाई

दरभंगा, 29 अक्टूबर . राजनीति में अक्सर तीखी बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोप और चुनावी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलती है, लेकिन बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम ने लोकतंत्र की एक सुखद तस्वीर पेश की है. चुनाव में हार-जीत के फैसले के बाद प्रतिद्वंद्विता को पीछे छोड़कर दोनों नेताओं ने जिस तरह एक-दूसरे के प्रति सम्मान प्रकट किया, उसने इस दौर में Political शुचिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल पेश की है.
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में लंबे इंतजार के बाद आए परिणाम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार अनिल झा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और निवर्तमान विधान पार्षद सर्वेश कुमार को शिकस्त देकर जीत हासिल की. चुनाव के दौरान दोनों नेता एक-दूसरे के सामने थे, लेकिन नतीजे आने के बाद उनके बीच का सौहार्द चर्चा का विषय बन गया.
चुनाव परिणाम आने के बाद सर्वेश कुमार ने अनिल झा को जीत की बधाई दी और उन्हें गले लगाकर उनकी सराहना की. वहीं, अनिल झा ने भी विनम्रता के साथ हाथ जोड़कर उनकी बधाई स्वीकार की. दोनों नेताओं के इस व्यवहार की तस्वीर social media पर वायरल हो रही है. लोग इसे स्वस्थ राजनीति और लोकतांत्रिक परंपराओं के सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं.
चुनाव में हार के बाद सर्वेश कुमार की प्रतिक्रिया भी चर्चा में है. उन्होंने अनिल झा की जीत पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि लंबे समय से एक प्रतिबद्ध और संवेदनशील Political कार्यकर्ता के रूप में उन्हें सभी लोगों का सहयोग मिलता रहा है.
उन्होंने कहा, “कुछ मत हमको कम पड़े, लेकिन मैं खुश हूं कि अनिल जी जैसे प्रतिबद्ध सामाजिक-Political कार्यकर्ता की जीत हुई है.”
सर्वेश कुमार के इस बयान को चुनावी प्रतिस्पर्धा के बीच Political परिपक्वता के उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है. आम तौर पर चुनाव परिणाम आने के बाद Political दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाता है, लेकिन यहां हारने वाले उम्मीदवार ने विजेता की खुले दिल से सराहना की.
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का यह दृश्य बताता है कि लोकतंत्र में विचारों और Political दलों के बीच मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन व्यक्तिगत सम्मान और आपसी सौहार्द को उनसे ऊपर रखा जा सकता है.
–
एमएनपी/डीकेपी


