बिहार : सीतामढ़ी में मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

सीतामढ़ी, 12 सितंबर . बिहार के सीतामढ़ी जिले में Saturday सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मॉर्निंग वॉक के लिए निकले जिला परिषद सदस्य के पति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव की है. मृतक की पहचान बैद्यनाथ महतो के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, बैद्यनाथ महतो सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उन पर कई गोलियां चलाईं. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई.

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. वारदात के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और Police की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची Police के साथ भी ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर हाथापाई और हमला किए जाने की सूचना है.

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बैद्यनाथ महतो पर इससे पहले भी जानलेवा हमला किया गया था. उस घटना के बाद भी ग्रामीणों ने Police के खिलाफ जमकर हंगामा किया था और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व की घटना में Police ने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद अब दोबारा उन्हें निशाना बनाकर हत्या कर दी गई. हत्या की इस घटना के बाद Police की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि पूर्व में हुए हमले के मामले में समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती, तो संभवत: यह घटना टाली जा सकती थी.

Police ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है. Police अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. Police विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

एमएनपी/एएस

Leave a Comment