बिहार : सहयोग कार्यक्रम में 137 समस्याओं का निष्पादन, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

Patna, 8 सितंबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Tuesday को कहा कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान कर उसे न्याय दिलाना Government का दायित्व है. उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और Government का उद्देश्य शिकायतों का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है. Chief Minister सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में Chief Minister ने राज्यभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं.

कार्यक्रम में कुल 137 आवेदक उपस्थित हुए, जिनके मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान किया जाए. उन्होंने कहा कि सहयोग कार्यक्रम के माध्यम से जिस प्रकार लोगों की समस्याओं का ससमय समाधान हो रहा है, उससे जनता का विश्वास बढ़ा है. इस विश्वास को बनाए रखना सभी अधिकारियों और कर्मियों की जिम्मेदारी है. आवेदन के निष्पादन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

राज्य के विभिन्न जिलों से आए आवेदकों ने राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा, गृह, ग्रामीण कार्य, स्वास्थ्य, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं Chief Minister के समक्ष रखीं. Chief Minister ने संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदकों की समस्याओं का निर्धारित समय के भीतर समाधान सुनिश्चित करें. Chief Minister के निर्देश पर संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया.

Chief Minister ने कहा कि सभी की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना Government का दायित्व है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में आवेदन करने वाले जिन लोगों की समस्याओं का समाधान हो चुका है, उन्हें Patna आने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों की समस्याएं जटिल हैं और जिनका समाधान जिला स्तर पर नहीं हो पा रहा है, वैसे आवेदक ही राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के माध्यम से समाधान के लिए Patna आएं. उन्होंने कहा कि Government का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक की शिकायत का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है. सहयोग शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया है.

जटिल मामलों के लिए राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है, ताकि शिकायतों का दोबारा परीक्षण कर न्यायसंगत और त्वरित निर्णय लिया जा सके. Chief Minister ने अधिकारियों को वृद्धावस्था पेंशन और राशन कार्ड के योग्य आवेदकों को शीघ्र लाभ दिलाने का निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति तकनीकी कारणों से Governmentी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए. सम्राट चौधरी ने कहा कि Government का लक्ष्य है कि सहयोग शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान 30 दिनों के भीतर किया जाए.

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मी पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निर्धारित समय-सीमा में जनता की समस्याओं का निष्पादन करें. उन्होंने कहा कि केवल आवेदन का निष्पादन ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना होगा कि समस्या के समाधान से जनता संतुष्ट हो.

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के मंत्री, Chief Minister के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, Police महानिदेशक विनय कुमार, Chief Minister के सचिव लोकेश कुमार सिंह, Chief Minister के सचिव संजय कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव उपस्थित रहे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरीय Police अधीक्षक, Police अधीक्षक और अन्य वरीय अधिकारी भी कार्यक्रम से जुड़े रहे.

एमएनपी/पीएम

Leave a Comment