बिहार: समस्तीपुर छेड़खानी मामले पर चिराग पासवान ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग

Patna, 24 सितंबर . बिहार के जमुई के बाद अब समस्तीपुर में नाबालिग लड़की के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो social media पर वायरल होने और मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद Political प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं. Union Minister और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने घटना को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कानून-व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं.

चिराग पासवान ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि जमुई के बाद अब समस्तीपुर में सामने आई छेड़खानी की घटना बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे सरेआम बच्चियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं, जो सभी के लिए चिंता का विषय है.

उन्होंने कहा कि जब सरेआम बच्चियों के साथ ऐसी घटनाएं होने लगें तो कानून-व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने जिला Police और प्रशासन के आला अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी से बचने से मना करते हुए Police के इकबाल को लेकर भी सवाल उठाया.

चिराग पासवान ने कहा कि मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन कार्रवाई यहीं नहीं रुकनी चाहिए. उन्होंने Chief Minister सम्राट चौधरी से मांग की कि घटना में संलिप्त हर व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने जमुई मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह वहां आरोपी का एनकाउंटर हुआ, उसी तरह समस्तीपुर मामले के आरोपियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए, ताकि अपराधियों में कानून का भय कायम हो.

वहीं, बिहार Government में मंत्री दिलीप जायसवाल ने घटना के साथ-साथ वीडियो बनाए जाने और उसे social media पर प्रसारित किए जाने की मंशा की जांच की जरूरत बताई है. उन्होंने कहा कि अपराध को उसके स्वरूप और कारण के आधार पर देखना चाहिए. उनके मुताबिक, घटना के पीछे का कारण समझना जरूरी है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होगी.

जायसवाल ने जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि अपराध करने वाला व्यक्ति घटना का वीडियो बनाकर उसे social media पर क्यों डालेगा. उन्होंने कहा कि इस पहलू की भी जांच होनी चाहिए कि वीडियो बनाने और प्रसारित करने के पीछे क्या मंशा थी और क्या इसके पीछे Government को बदनाम करने की कोई कोशिश या सुनियोजित साजिश है.

समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी चौधरी ने भी कर्पूरीग्राम में हुई घटना को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने के बाद से वह Police अधीक्षक और प्रशासन के संपर्क में हैं. उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

सांसद ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के सम्मान एवं सुरक्षा से किसी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि पीड़िता की पहचान उजागर करने वाला वीडियो social media पर साझा न करें. Police के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

–

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment