बिहार विधान परिषद चुनाव: जन सुराज ने जारी की तीन उम्मीदवारों की लिस्ट, पटना स्नातक से अनुज सिंह को टिकट

Patna, 24 सितंबर . बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर Political दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं. जन सुराज पार्टी ने Thursday को Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज सिंह को अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिया.

खास बात यह है कि डॉ. अनुज सिंह को जदयू विधायक अनंत सिंह का समर्थन प्राप्त है. ऐसे में Patna स्नातक सीट पर मुकाबला Political रूप से खासा चर्चित हो गया है. जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती की ओर से जारी सूची में Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भूषण झा के नाम की घोषणा की गई है.

इससे पहले जन सुराज ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एसपी राय, दरभंगा स्नातक से रवींद्र यादव, सारण शिक्षक से अफाक अहमद, Patna शिक्षक से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीश रंजन को प्रत्याशी बनाया था. इस तरह पार्टी ने अब सभी आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं.

Patna स्नातक सीट पर डॉ. अनुज सिंह की उम्मीदवारी इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि जदयू ने इस सीट से मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार को दोबारा उम्मीदवार बनाया है. जदयू ने Wednesday को चार सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी. पार्टी की सूची के अनुसार, Patna स्नातक से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा, सारण शिक्षक से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक से घनश्याम राय उम्मीदवार होंगे.

वहीं, राजद इससे पहले आठ में से छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुका है. पार्टी ने Patna शिक्षक से संजीव कुमार सिंह, सारण शिक्षक से प्रो. जयराम यादव, Patna स्नातक से दिलीप कुमार, कोसी स्नातक से नितेश कुमार, दरभंगा स्नातक से अनिल कुमार झा और तिरहुत स्नातक से रश्मि विनायक गौतम को उम्मीदवार बनाया है.

बिहार विधान परिषद की इन आठ सीटों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं. स्नातक सीटों में Patna, दरभंगा, तिरहुत और कोसी तथा शिक्षक सीटों में Patna, दरभंगा, तिरहुत और सारण शामिल हैं. निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी.

–

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment