
Patna, 20 सितंबर . बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर Political सरगर्मी तेज हो गई है. जन सुराज ने Sunday को पांच सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी. पार्टी के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने Patna में उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया.
जनसुराज की ओर से दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एसपी राय, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रवींद्र यादव, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अफाक अहमद, Patna शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी ने इससे पहले सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी के संकेत दिए थे. इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल ने 11 सितंबर को आठ में से छह सीटों पर अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की थी.
राजद ने Patna शिक्षक से डॉ. संजीव कुमार सिंह, Patna स्नातक से दिलीप कुमार, कोसी स्नातक से नितेश कुमार, दरभंगा स्नातक से अनिल कुमार झा, सारण शिक्षक से प्रो. जयराम यादव और तिरहुत स्नातक से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को उम्मीदवार बनाया है. दो सीटों दरभंगा शिक्षक और तिरहुत शिक्षक पर राजद ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की कुल आठ सीटों के लिए चुनाव होना है.
इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त हो रहा है. इनमें Patna, दरभंगा, सारण और तिरहुत की शिक्षक तथा Patna, दरभंगा, कोसी और तिरहुत की स्नातक सीटें शामिल हैं. जन सुराज के मैदान में उतरने से इन सीटों पर मुकाबला और बहुकोणीय होने की संभावना है. वहीं, एनडीए की ओर से भाजपा और जदयू समर्थित उम्मीदवारों के मैदान में आने की तैयारी है.
दूसरी ओर, महागठबंधन में राजद के अलावा कांग्रेस और वाम दलों की ओर से भी अलग-अलग सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाने से सीटों के तालमेल का मुद्दा महत्वपूर्ण हो गया है. ऐसे में आठ विधान परिषद सीटों के चुनाव में कई निर्वाचन क्षेत्रों में एक से अधिक प्रमुख Political दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के आमने-सामने आने की स्थिति बन रही है. जन सुराज के पांच उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब शेष सीटों पर उसके उम्मीदवारों तथा एनडीए और अन्य दलों की अंतिम सूची पर नजर रहेगी.
–
एमएनपी/पीएम