बिहार: राजनीति करने के बजाय विपक्ष बाढ़ से निपटने के लिए सुझाव दे

Patna, 8 सितंबर . बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में Government की ओर से किए जा रहे राहत कार्यों का बचाव करते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि कई इलाकों में जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है और Government राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तरह जुटी हुई है.

संजय सरावगी ने से बात करते हुए कहा कि Chief Minister लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं. वह राहत शिविरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और अधिकारियों को राहत कार्य लगातार जारी रखने के निर्देश दे रहे हैं.

बिहार में आने वाली बाढ़ के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण भी हैं और इसे पूरी तरह राज्य के नियंत्रण में नहीं माना जा सकता. इसके बावजूद Government प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने और राहत शिविरों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तेजी से काम कर रही है.

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा Prime Minister को बाढ़ की स्थिति को लेकर पत्र लिखे जाने पर सरावगी ने कहा कि विपक्ष को इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय Government को सुझाव देने चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव बाढ़ और बिहार की स्थिति को लेकर गंभीर नहीं हैं. तेजस्वी अपने निर्वाचन क्षेत्र में केवल फोटो खिंचवाने के लिए जाते हैं और इसके बाद वहां नहीं रहते.

बाढ़ की स्थिति को लेकर विपक्ष की ओर से Government पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. ऐसे में राहत कार्यों के साथ-साथ इसे लेकर Political आरोप-प्रत्यारोप भी जारी हैं.

संजय सरावगी ने पश्चिम बंगाल में महाअष्टमी के दिन शराब की दुकानें बंद रखने के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने इसे Chief Minister का सही कदम बताते हुए कहा कि दुर्गा पूजा बंगाल की आत्मा है और त्योहार की गरिमा शराब और शोर-शराबे से नहीं बढ़ती.

उन्होंने यह भी कहा कि पूजा समितियों को आर्थिक सहायता देने, बिजली बिल में राहत देने जैसे फैसले स्वागत योग्य हैं. सरावगी के मुताबिक, दुर्गा पूजा में बंगाल के साथ-साथ देशभर से लोग पहुंचते हैं, इसलिए त्योहार की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखना जरूरी है.

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि बिहार में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है और कई क्षेत्रों में जलस्तर कम हो रहा है. हालांकि, उन्होंने माना कि प्रभावित लोगों को अभी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने बताया कि Government, जिला प्रशासन, जल संसाधन विभाग, खाद्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न एजेंसियां मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में लगी हैं. तटबंधों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

रजक ने कहा कि Government का प्रयास है कि बाढ़ के कारण किसी की जान न जाए. प्रभावित क्षेत्रों में कम्युनिटी किचन, मेडिकल कैंप और पशुओं के लिए शेल्टर बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि यह मुश्किल समय है, लेकिन Government पूरी तरह तैयार है और Chief Minister स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. उनके मुताबिक पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

एसएके/वीसी

Leave a Comment