
भागलपुर, 1 अक्टूबर . बिहार के भागलपुर में विक्रमशीला सेतु बंद होने के कारण प्रशासन ने Thursday को आम यात्रियों के लिए गंगा नदी पर क्रूज सेवा शुरू की. भागलपुर के बरारी इंडस्ट्रियल एरिया में बियाडा घाट से क्रूज का परिचालन हुआ. इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय और एसएसपी प्रमोद यादव मौके पर उपस्थित रहे.
दरअसल, बिहार Government के आदेशानुसार भागलपुर में रात के 12 बजे के बाद विक्रमशीला सेतु को मरम्मति के लिए बंद कर दिया गया है. उस बाबत रात में Police के जवानों की ओर से बैरिकेडिंग की. फिलहाल, तीन महीने तक विक्रमशीला सेतु पर किसी तरह की आवाजाही नहीं हो पाएगी. इसी बीच, वैकल्पिक आवागमन व्यवस्था के तहत जिलाधिकारी ने Thursday सुबह क्रूज परिचालन का शुभारंभ किया.
जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने एसएसपी प्रमोद यादव और अन्य अधिकारियों के साथ क्रूज के परिचालन की व्यवस्था, यात्रियों की सुरक्षा, घाट पर उपलब्ध सुविधाओं और विधि-व्यवस्था का स्थल पर निरीक्षण भी किया. इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने मीडिया से कहा, “हमारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. जैसा कि आप देख सकते हैं, सुरक्षा के नजरिए से अधिक सुरक्षित और बड़े क्रूज का इंतजाम किया गया है. यात्रियों के लिए सेवा मुफ्त है. मोटरसाइकिल और दूसरे सामान के लिए तय दरों पर शुल्क लिया जाएगा, जिसमें Governmentी रेवेन्यू-शेयरिंग का अनुपात 70:30 होगा.”
उन्होंने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण नाव पर Police और प्रशासन के अधिकारी तैनात रहेंगे. यहां ‘आपदा मित्र’ की भी तैनाती की गई है.
एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा, “सुरक्षा के नजरिए से, जैसा कि आप देख सकते हैं, यहां एक प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है. इसके ठीक पास में अस्थायी Police स्टेशन है. इस अस्थायी स्टेशन में हमने स्टेशन इंचार्ज के तौर पर दो इंस्पेक्टर और हर शिफ्ट में दो अतिरिक्त अधिकारी तैनात किए हैं, ताकि Police अधिकारियों की 24 घंटे मौजूदगी बनी रहे. आज हमने लगभग 60 कर्मियों को तैनात किया है.”
एसएसपी ने बताया कि जब भी कोई क्रूज यहां से रवाना होगा तो उस पर एक Police अधिकारी और दो जवान के अलावा एक प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेगा. क्रूज पर सुरक्षा के तहत पर्याप्त सुरक्षाकर्मी रहेंगे. उन्होंने बताया कि Police प्रशासन लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर लगातार अनाउंसमेंट भी करता रहेगा. साथ ही, एसडीआरएफ की टीमें यहां निरीक्षण करती रहेंगी.
उधर, क्रूज सेवा शुरू होने पर आम राहगीर और स्थानीय लोग काफी खुश नजर आए. यात्रियों ने बिहार Government, Chief Minister सम्राट चौधरी और भागलपुर के प्रशासन को धन्यवाद कहा.
–
डीसीएच/