बिहार : पटना स्नातक सीट पर आमने-सामने अनंत सिंह और नीरज कुमार, बयानबाजी से बढ़ा जदयू का अंदरूनी विवाद

Patna, 19 सितंबर . बिहार में विधान परिषद की Patna स्नातक निर्वाचन सीट को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह और विधान पार्षद नीरज कुमार के बीच सियासी तकरार लगातार तेज होती जा रही है. अनंत सिंह ने जदयू के संभावित उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलते हुए निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देने की घोषणा की है. दोनों नेताओं के बीच विवाद नया नहीं माना जा रहा है.

मौजूदा विवाद Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर फिर सामने आया है. बताया जा रहा है कि नीरज कुमार एक बार फिर इस सीट से मैदान में उतारने की तैयारी में है, जबकि अनंत सिंह ने उनके समर्थन से इनकार करते हुए डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में खड़े होने की बात कही है. अनंत सिंह ने हाल में कहा था कि वह नीरज कुमार के खिलाफ पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और उनकी जमानत तक नहीं बचने देंगे.

इसके जवाब में नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा था कि जो व्यक्ति जमानत लिखना नहीं जानता, वह उनकी जमानत जब्त कराने की बात कर रहा है. इसके बाद दोनों नेताओं की बयानबाजी और तीखी हो गई. Saturday को अनंत सिंह ने फिर नीरज कुमार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि दोनों आमने-सामने बैठकर अपनी बात रख सकते हैं और इसके लिए बजरंगबली के मंदिर में भी जाने को तैयार हैं. उन्होंने नीरज कुमार पर कई व्यक्तिगत और Political आरोप लगाए तथा पुराने Political घटनाक्रमों का जिक्र किया.

वहीं, नीरज कुमार ने भी पलटवार करते हुए कहा कि राजनीति में नीतीश कुमार ने अनंत सिंह को आगे बढ़ाया, लेकिन अब वह उन्हीं का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अनंत सिंह को कानून के सामने अपने दावों के साक्ष्य रखने चाहिए. नीरज ने यह भी कहा कि वह किसी दबाव में आने वाले नहीं हैं और उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों का जवाब Political और कानूनी तरीके से दिया जाएगा. Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दोनों नेताओं के बीच बढ़ती बयानबाजी ने जदयू के भीतर इस चुनाव को लेकर चर्चा तेज कर दी है. पार्टी स्तर पर पहले भी दोनों पक्षों के बीच मतभेद दूर करने की कोशिशों की खबरें सामने आई थीं, लेकिन विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है.

एमएनपी/एएस

Leave a Comment