बिहार : नेपाल की बाढ़ पर सीएम सम्राट ने कहा-स्थिति धीरे-धीरे सामान्य, पीएम मोदी और गृह मंत्री लगातार रख रहे नजर

Patna, 27 अगस्त . नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की आशंका के बीच बिहार Government ने सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बढ़ा दी है. Chief Minister सम्राट चौधरी और उप Chief Minister विजय कुमार चौधरी ने Thursday को बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया और मोतिहारी का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

मीडिया से बातचीत में Chief Minister सम्राट चौधरी ने कहा कि अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. उन्होंने कहा कि नेपाल में आई आपदा चिंता का विषय है और सभी को सतर्क रहने की जरूरत है. Chief Minister ने कहा, “भगवान का आशीर्वाद है कि इस तरह नेपाल में एक तरह से आपदा आई है, यह चिंता का विषय है और सबको चिंता भी करनी पड़ेगी.”

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार बिहार और उत्तर प्रदेश की स्थिति पर नजर रख रहे हैं. Chief Minister ने कहा, ” Prime Minister जी और गृह मंत्री जी लगातार बिहार की स्थिति को भी देख रहे हैं. उत्तर प्रदेश की भी स्थिति को देख रहे हैं.” सम्राट चौधरी ने कहा कि अब धीरे-धीरे चीजें सामान्य हो रही हैं. नेपाल में हुई बारिश के कारण गंडक नदी में कुछ अतिरिक्त पानी आ रहा है, लेकिन फिलहाल करीब एक लाख क्यूसेक के आसपास पानी का डिस्चार्ज हो रहा है.

उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर से लेकर Patna तक की स्थिति सामान्य हो रही है. Chief Minister ने कहा कि मौजूदा स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है और हालात सामान्य होने की दिशा में हैं. उन्होंने कहा, “इंद्र भगवान की कृपा रहेगी तो एकदम सामान्य है.” इससे पहले Chief Minister और उप Chief Minister ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने गंडक नदी के जलस्तर, तटबंधों की सुरक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों और राहत-बचाव की तैयारियों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए.

नेपाल में भारी बारिश और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड के कारण गंडक नदी में जलप्रवाह बढ़ने की आशंका को देखते हुए पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण समेत सीमावर्ती जिलों में प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है. तटबंधों की निगरानी के साथ संभावित प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव के लिए जरूरी संसाधन तैयार रखे गए हैं. Government की ओर से कहा गया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जलप्रवाह में किसी भी बदलाव के अनुसार तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

एमएनपी/पीएम

Leave a Comment