Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

बिहार नाव हादसे पर भाजपा नेताओं ने जताया दुख, बोले-सरकार करेगी हरसंभव मदद

बिहार नाव हादसे पर भाजपा नेताओं ने जताया दुख, बोले-Government करेगी हरसंभव मदद

New Delhi, 14 अक्टूबर . बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी पार करने के दौरान नाव पलटने से हुए हादसे में 13 मासूम बच्चों की मौत हो गई. मरने वाले सभी बच्चे 15 साल से कम उम्र के बताए जा रहे हैं. इस दर्दनाक घटना के बाद Political हलकों में शोक की लहर है और बीजेपी नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने गहरा दुख व्यक्त किया है. रायपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे इस घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है. मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं. मैं अक्सर हाजीपुर जाता रहा हूं, और यह खबर सुनकर मन बहुत व्यथित है.” उन्होंने भरोसा दिलाया कि Government इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देगी.

वहीं, Patna में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया. उन्होंने कहा, “यह एक बेहद दुखद घटना है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई, जिनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं. भारतीय जनता पार्टी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है.”

संजय सरावगी ने बताया कि Prime Minister मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और Chief Minister ने भी इस घटना पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि Government की ओर से राहत राशि की घोषणा कर दी गई है. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि रात के समय नाव का संचालन क्यों किया जा रहा था. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी लोग इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसी मुद्दे पर बिहार Government के मंत्री राम कृपाल यादव ने विपक्ष के नेता पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “राघोपुर विपक्ष के नेता का निर्वाचन क्षेत्र है. यह एक दुखद घटना है और उन्हें अपने क्षेत्र में जाकर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करनी चाहिए क्योंकि वे उनके प्रतिनिधि हैं.”

–

पीआईएम/पीएम

Share