‎बिहार: दरभंगा स्नातक सीट से जन सुराज ने बदला प्रत्याशी, डॉ. मोहम्मद इम्तियाज नूरानी को बनाया उम्मीदवार

Patna, 28 सितंबर . बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अपना प्रत्याशी बदल दिया है. पार्टी ने पूर्व घोषित उम्मीदवार रवींद्र कुमार के स्थान पर डॉ. मोहम्मद इम्तियाज (नूरानी) को नया प्रत्याशी घोषित किया है.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती की ओर से Monday को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई. ‎

‎जन सुराज के अनुसार, डॉ. मोहम्मद इम्तियाज (नूरानी) (49) मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड के रहने वाले हैं. उनके पिता स्वर्गीय मो. सदरुल हक थे. पार्टी ने उनके परिचय में उन्हें डॉक्टर, समाजसेवी और व्यवसायी बताया है. ‎ ‎

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी बदलने का फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होने वाली है.

जन सुराज ने पहले रवींद्र कुमार को इस सीट से उम्मीदवार घोषित किया था. अब उनकी जगह डॉ. मोहम्मद इम्तियाज नूरानी को प्रत्याशी बनाया गया है. ‎ ‎

गौरतलब है कि इससे पहले जन सुराज तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भी अपना प्रत्याशी बदल चुका है. पार्टी ने पहले भूषण झा को उम्मीदवार घोषित किया था. इसके बाद भूषण झा ने पार्टी से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की. इसके बाद जन सुराज ने श्याम नंदन यादव को तिरहुत शिक्षक सीट से अपना नया प्रत्याशी बनाया. ‎ ‎

जन सुराज ने बिहार विधान परिषद की सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. इनमें चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र Patna, दरभंगा, तिरहुत और कोसी तथा चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र Patna, दरभंगा, तिरहुत और सारण शामिल हैं. ‎

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, इन आठ सीटों के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी और इसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है. 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतगणना 27 अक्टूबर को कराई जाएगी. ‎

‎दरभंगा स्नातक सीट पर प्रत्याशी परिवर्तन के साथ ही जन सुराज के चुनावी अभियान में भी बदलाव हुआ है. पार्टी अब डॉ. मोहम्मद इम्तियाज नूरानी के नाम के साथ स्नातक मतदाताओं के बीच चुनाव मैदान में उतरेगी. ‎ ‎

–

‎एमएनपी/एएसएच

Leave a Comment