बिहार के राज्यपाल से मिले पप्पू यादव, जमुई की घटना पर दोषियों के स्पीडी ट्रायल चला कर कठोरतम सजा की रखी मांग

Patna, 23 सितंबर . बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने Wednesday को बिहार के Governor से मुलाकात कर जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और उसका वीडियो वायरल किए जाने की घटना, महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा तथा राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर चर्चा की. उन्होंने Governor के समक्ष विभिन्न मामलों से संबंधित दस्तावेज और अपनी मांगें भी रखीं.

पप्पू यादव ने जमुई मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग करते हुए कहा कि सभी दोषियों के खिलाफ फास्ट-ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाकर कठोरतम सजा दिलाई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यौन हिंसा के मामलों में यदि कोई नेता, अधिकारी, Policeकर्मी या शिक्षक दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि जमुई की घटना को केवल एक जिले तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए. स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, अस्पताल, डिग्री कॉलेज, वाटर पार्क और अन्य संवेदनशील एवं सुनसान स्थानों पर cctv कैमरे लगाए जाने चाहिए, ताकि अपराध की रोकथाम के साथ जांच को भी मजबूत किया जा सके. सांसद ने पीड़िता और उसके परिवार की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने, सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा आवश्यक मनोवैज्ञानिक और आर्थिक सहायता देने की मांग की.

उन्होंने social media पर पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की. साथ ही, मामले में Police की कार्रवाई की स्वतंत्र समीक्षा कराने की बात कही. पप्पू यादव ने कहा कि अपराधियों की पहचान जाति या Political पहचान से नहीं, बल्कि उनके अपराध से होनी चाहिए. उन्होंने Political दलों से भी आपराधिक मामलों में आरोपित लोगों को संरक्षण नहीं देने की अपील की.

Governor से मुलाकात के दौरान पप्पू यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने सीमांचल से बक्सर तक बाढ़ और जलजमाव से प्रभावित लोगों के लिए केंद्र से 5,000 करोड़ रुपए के विशेष राहत पैकेज की मांग की. उन्होंने कहा कि इस राशि से फसल, मकान और पशुधन की क्षति की भरपाई के साथ प्रभावित परिवारों को राहत दी जानी चाहिए. उन्होंने केंद्र और राज्य Government से तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.

पप्पू यादव के मुताबिक, Governor ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और बाढ़ के मुद्दे पर Prime Minister एवं केंद्र Government को अवगत कराने तथा Chief Minister को पत्र लिखने का आश्वासन दिया.

–

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment