
Patna, 26 अगस्त . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Wednesday को रक्षाबंधन से पहले बिहार की बेटियों और बहनों की सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए तीन महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की. Patna के ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में Chief Minister ने ‘Police दीदी (अभया ब्रिगेड)’ के लिए 4,700 स्कूटर और मोटरसाइकिल का लोकार्पण एवं फ्लैग ऑफ किया. इस दौरान महिला Policeकर्मियों ने Chief Minister को राखी बांधी.
Chief Minister ने कहा कि इन दोपहिया वाहनों से महिला Policeकर्मी स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी तरीके से संचालित कर सकेंगी. उन्होंने कहा कि बिहार में करीब 40 हजार महिला Policeकर्मी कार्यरत हैं, जो देश के किसी भी राज्य के Police बल में महिलाओं की बड़ी भागीदारी को दर्शाता है. सम्राट चौधरी ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ही समृद्ध बिहार की पहचान बनेगी.
Government का लक्ष्य है कि बिहार की महिलाएं अपनी प्रतिभा और क्षमता के बल पर राज्य की तकदीर बदलें और विकास में महत्वपूर्ण भागीदार बनें. इस अवसर पर Chief Minister ने ‘Chief Minister बालिका पीएचडी फेलोशिप’ योजना का भी शुभारंभ किया. इसके तहत करीब 1,000 छात्राओं को चार वर्षों तक हर महीने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना Government की प्राथमिकता है.
Chief Minister ने ‘बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना’ की भी शुरुआत की. इसके तहत महिला उद्यमियों को नवाचार और उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये से दो लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी. योजना से करीब 2,100 महिलाओं को लाभ मिलेगा. Chief Minister ने कहा कि बिहार की अर्थव्यवस्था में जीविका दीदियों का योगदान 1.36 लाख करोड़ रुपये का है और राज्य की 43 लाख जीविका दीदियां लखपति दीदी बन चुकी हैं. Government आने वाले वर्षों में एक करोड़ और जीविका दीदियों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है.
उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवा 112 का प्रतिक्रिया समय 10 मिनट से कम हो गया है और नई व्यवस्थाओं के बाद इसे पांच से सात मिनट से भी कम करने का लक्ष्य है. महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में अभियान जारी रहेगा. Government का लक्ष्य एक करोड़ महिलाओं को इन गतिविधियों से जोड़ना है.
Chief Minister ने कहा कि पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है और बिहार में करीब 59 प्रतिशत महिलाएं जनप्रतिनिधि चुनकर आ रही हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं की उन्नति ही बिहार की प्रगति है. बेटियों को सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाकर ही समृद्ध बिहार का निर्माण किया जा सकता है.
–
एमएनपी/पीएम