बिहार : कांस्टेबल ने थाना परिसर में सर्विस पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या

किशनगंज, 11 अक्टूबर . बिहार के किशनगंज जिले के सदर थाना परिसर में तैनात एक constable ने Sunday सुबह अपनी सर्विस पिस्टल से सिर में गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान भागलपुर निवासी 35 वर्षीय समीर कुमार के रूप में हुई है.

घटना के बाद Police महकमे में हड़कंप मच गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, समीर कुमार थाना परिसर स्थित बैरक में थे. सुबह उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे Policeकर्मियों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

बताया गया कि घटना से पहले constable ने अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत की थी. इसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है. सदर थाना के एसडीपीओ-1 खुसरो सिराज ने भी घटना की पुष्टि की है.

Police यह पता लगाने में जुटी है कि constable ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है.

Police सूत्रों के अनुसार, समीर कुमार की पहली पोस्टिंग वर्ष 2015 में समस्तीपुर जिले में हुई थी. अगस्त 2025 में उनका तबादला किशनगंज हुआ. शुरुआती दौर में वे Police लाइन में पदस्थापित थे. इसके बाद करीब छह महीने पहले उन्हें टाउन थाना में डायल-112 सेवा में तैनाती दी गई थी.

बताया जा रहा है कि उनका परिवार के साथ पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. घटना से पहले भी वह अपनी पत्नी से मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली. Police पूरे मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच और अन्य तथ्यों के सामने आने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

–

एमएनपी/एएस

Leave a Comment