
Patna, 4 अक्टूबर . बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने एमएलसी चुनाव में कांग्रेस और राजद के बीच तकरार पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सब माफिया, अपराधी और धन-पशु को चुनाव लड़ा रहे हैं. जेल जान वाले और लड़की का यौन शोषण करने वाले टिकट दिया जाता है. ये हालात अच्छे नहीं हैं.
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “सब अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं. सब माफिया, अपराधी, धन-पशु को चुनाव लड़ा रहे हैं. एक नई-नवेली दुल्हन तो सब पार्टी को पार कर गई. सारी पार्टी की गरिमा पार कर गई. जिनता भी धन, पशु-बलात्कारी थे, सब उसमें आ गए. सबको टिकट भी दे दिए गए. जेल जान वाले और लड़की का यौन शोषण करने वाले टिकट दिया जाता है. ये हालात अच्छे नहीं हैं.”
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के लोगों की मदद करने के लिए कोई तैयार नहीं है. असम, Gujarat और पंजाब जैसे राज्यों में सभी मदद करते हैं, लेकिन बिहार के लोगों को लात मारी जाती है. राज्य में Chief Minister , मंत्री से लेकर सांसद और विधायक तक जनता को लात मार रहे हैं.
उन्होंने कहा कि बिहार से बड़े-बड़े नेता आते हैं, लेकिन वे कुछ किलोमीटर दूरी पर लोगों की स्थिति को भी देखने को तैयार नहीं हैं. पप्पू यादव ने कहा कि छपरा के लोग चार दिनों से भूखे हैं. उनके पास खाना नहीं हैं. मैंने स्वयं तीन रात बिताई हैं.
पप्पू यादव ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया को सम्मान करना चाहिए. एक इंसान की भी कीमत होती है, जो President और प्राइम मिनिस्टर हो सकता है, बैरिस्टर हो सकता है, साइंटिस्ट हो सकता है, दुनिया का सबसे बड़ा निर्माणकर्ता होना चाहिए. उस कैप्टन को, भारतीय पायलट के लिए हमें सबसे ऊंचा सम्मान रखना चाहिए.”
–
डीसीएच/