
बिश्केक, 31 अगस्त . India के Prime Minister Narendra Modi ने रूसी President व्लादिमीर पुतिन से बिश्केक में मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जहां भारत-रूस संबंधों, यूक्रेन युद्ध और विश्व में शांति स्थापित करने को लेकर चर्चा हुई. इस बीच पीएम मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ भी देखने को मिली.
दरअसल, बिश्केक में पीएम मोदी एक बार फिर से अपने मित्र और President पुतिन के साथ एक ही कार में बैठे नजर आए.
इससे पहले, दिसंबर 2025 में जब President पुतिन India के दौरे पर आए थे, तब पीएम मोदी उनका स्वागत करने के लिए दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. इस खास मौके पर दोनों ने एक ही कार से आगे के कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किया था.
पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी रूसी President के अलावा, अमेरिका के पूर्व President बराक ओबामा, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, इजरायली Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू, मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम, जर्मन चांसलर, जॉर्डन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्लाह II, सेशेल्स के President पेट्रिक हर्मिनी, जापान की वर्तमान पीएम सनाए तकाइची और उज्बेकिस्तान के President शावकत मिर्जियोयेव के साथ भी देखने को मिली.
वहीं, पीएम मोदी और President पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक से पहले India के Prime Minister ने संबोधन दिया. इस संबोधन के दौरान उन्होंने यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया और शांति की ओर बढ़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि India शांति का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा.
उन्होंने कहा, “यूक्रेन के विषय पर भी हम चर्चा करते रहे हैं. पिछली बार भी जब हम मिले थे तो आपने विस्तार से मुझे जानकारी दी थी. India शांति के सभी प्रयासों का समर्थन करता है और शांति के हर प्रयास के लिए आगे भी समर्थन करता रहेगा. युद्ध में बिताया एक-एक दिन मानवता को पीछे धकेलता है और शांति की तरफ बढ़ाया गया एक-एक कदम नई आशा और उमंगों से भर देता है.”
उन्होंने शांति की अपील करते हुए कहा कि हमें कभी न खत्म होने वाले युद्ध से युद्ध के अंत की दिशा में जाना ही होगा, जो मानवता की भलाई के लिए भी आवश्यक है. जल्द से जल्द सभी विषयों का शांतपूर्ण ढंग से समाधान हो, यही मानवता की पुकार और India का संदेश है. महात्मा गांधी की धरती और बुद्ध की धरती का एक ही संदेश है शांति का मार्ग.
–
केके/एबीएम