Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

बिना नाम लिए मायावती ने दी कांग्रेस को नसीहत, कहा-व्यक्तिगत हमले और विषैली राजनीति देशहित में नहीं

बिना नाम लिए मायावती ने दी कांग्रेस को नसीहत, कहा व्यक्तिगत हमले और विषैली राजनीति देशहित में नहीं

बिना नाम लिए मायावती ने दी कांग्रेस को नसीहत, कहा-व्यक्तिगत हमले और विषैली राजनीति देशहित में नहीं

Lucknow, 27 अक्टूबर . बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम Narendra Modi पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर प्रतिक्रिया दी है. बसपा प्रमुख ने बिना नाम लिए कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में आपसी अविश्वास, द्वेष, कटुता और आरोप-प्रत्यारोप का स्तर अब व्यक्तिगत स्तर पर भी काफी बेलगाम हो गया है. उन्होंने कहा कि इससे देश की गरिमा और मान-मर्यादा पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है.

पूर्व सीएम मायावती ने Tuesday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”भारतीय राजनीति में आपसी अविश्वास, द्वेष, कटुता और आरोप-प्रत्यारोप का स्तर अब व्यक्तिगत स्तर पर भी काफी बेलगाम हो गया है. यह असंसदीय, अमर्यादित, अपमानजनक, संकीर्ण और जातिवाद से ग्रसित होते हुए हिंसक बयानबाजी तक पहुंच रहा है, जो अति-दुखद और देश की गरिमा व मान-मर्यादा के लिए चिंताजनक है.”

उन्होंने कहा कि शीर्ष स्तर पर आसीन लोगों के बीच यदि एक-दूसरे के लिए समुचित सम्मान नहीं है, तो कम से कम आपत्तिजनक और विषैली राजनीति को किसी भी प्रकार से बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए.

बसपा प्रमुख मायावती के मुताबिक, बढ़ती संकीर्ण और गरीब-विरोधी स्वार्थी राजनीति के कारण लोगों का भरोसा Political व्यवस्था पर कमजोर होना देश और जनहित में नहीं होगा. बसपा प्रमुख ने Governmentी स्तर पर व्यापक भ्रष्टाचार और चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का भी उल्लेख किया.

उन्होंने कहा कि इन कारणों से जनता पहले से ही बेचैन है. ऐसे में नेताओं के बीच नाक की आपसी लड़ाई स्थिति को और अधिक विषम बना रही है जबकि जनता चाहती है कि देश में बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई जैसी ज्वलंत समस्याओं के समाधान पर सभी का ध्यान केंद्रित हो.

मायावती ने कहा कि ऐसे में खासकर सभी पार्टियों व उनके नेताओं के बीच अशोभनीय टीका-टिप्पणी और बयानबाजी की बढ़ती हुई होड़ यहां Political माहौल को और भी अधिक कड़वा व विषैला बनाएगी, जो अनुचित है. सभी लोग इस ओर समुचित ध्यान दें तो यह बेहतर होगा.

–

विकेटी/एसके

Share