‘बिग बॉस 20’ के सफर पर बोले अमन गांधी, कहा- मैं खुद को सही तरीके से व्यक्त नहीं कर पाया

Mumbai , 21 अक्टूबर . हाल ही में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से बाहर हुए टेलीविजन Actor अमन गांधी ने शो में अपने सफर को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने स्वीकार किया कि वह शो के दौरान खुद को सही तरीके से व्यक्त नहीं कर पाए.
अमन ने कहा कि जो लोग उन्हें अच्छी तरह जानते हैं, उन्हें भी लगा कि घर के अंदर उनका असली व्यक्तित्व देखने को नहीं मिला. Actor ने यह भी माना कि ‘बिग बॉस’ के घर में रहते हुए वह खुद से बार-बार यही सवाल करते थे कि आखिर वह वैसे क्यों नहीं रह पा रहे हैं, जैसे आमतौर पर रहते हैं.
उन्होंने कहा, “मैं खुद को सही तरीके से व्यक्त नहीं कर पाया. मैं खुद को जितना जानता हूं और लोग मुझे जितना जानते हैं, सभी का यही कहना था कि कहीं न कहीं अमन गायब था. यानी घर में असली अमन दिखाई नहीं दे रहा था. मैं भी अंदर बैठकर सोचता था कि लोग तुम्हें जिस वजह से पसंद करते हैं, तुम वैसा क्यों नहीं कर पा रहे हो. मुझे लगता है कि बहुत ज्यादा दबाव, थोड़ी नकारात्मकता और कई चीजों का मिला-जुला असर दिमाग पर हावी हो जाता है. अंदर बहुत कुछ चल रहा था और मैं खुद को ठीक से व्यक्त नहीं कर पाया.”
अमन गांधी शो में केवल पांच सप्ताह का सफर तय कर सके. उन्हें अन्य नामित प्रतियोगियों की तुलना में कम वोट मिले, जिसके कारण उन्हें शो से बाहर होना पड़ा. लगातार दूसरे सप्ताह वह बॉटम में रहे थे. उनके साथ मैरी कॉम और उदिति सिंह भी बॉटम-थ्री में शामिल थीं.
इस सीजन में एक लाइफलाइन सिस्टम भी शुरू किया गया था, जिसके तहत हर प्रतियोगी को एलिमिनेशन से बचने के लिए दो अतिरिक्त मौके दिए गए थे, हालांकि अमन पहले ही एक वोटिंग राउंड में अपनी पहली लाइफलाइन गंवा चुके थे.
शो के दौरान वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी नकुल ढुल ने अमन के यौन अनुभवों को लेकर कुछ टिप्पणियां की थीं, जिससे Actor असहज महसूस करने लगे थे, हालांकि अमन ने उस समय सीधे तौर पर नकुल का सामना नहीं किया, लेकिन बाद में उन्होंने इस बारे में अन्य घरवालों से चर्चा की.
कुछ प्रतियोगियों ने अमन से यह सवाल भी किया था कि उन्होंने उसी समय नकुल की टिप्पणी का विरोध क्यों नहीं किया.
–
एएमटी/वीसी


