Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,राजनीति,राष्ट्रीय

पंजाब पुलिस के 1,804 जवानों ने ड्यूटी के दौरान दिया सर्वोच्च बलिदान: डीजीपी गौरव यादव

पंजाब Police के 1,804 जवानों ने ड्यूटी के दौरान दिया सर्वोच्च बलिदान: डीजीपी गौरव यादव

जालंधर, 21 अक्टूबर . पंजाब के Police महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने Wednesday को जालंधर स्थित पंजाब आर्म्ड Police (पीएपी) मुख्यालय में Police शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद Policeकर्मियों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान 67वां राज्य स्तरीय Police स्मृति दिवस मनाया गया. यह दिवस देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए आतंकवादियों और अपराधियों से मुकाबला करने के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले Policeकर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है.

श्रद्धांजलि समारोह का नेतृत्व डीजीपी गौरव यादव ने किया. इस अवसर पर विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) प्रवीण कुमार सिन्हा और एडीजीपी एम.एफ. फारूकी भी मौजूद रहे.

डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब Police को एक असाधारण और गौरवशाली बल बताते हुए कहा कि इसने युद्ध, शांति और छद्म संघर्षों के दौरान अद्वितीय साहस के साथ देश की सेवा की है. उन्होंने बताया कि सितंबर 1981 से अब तक पंजाब Police के 1,804 बहादुर जवान ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दे चुके हैं. इनमें इस साल शहीद हुए दो Policeकर्मी भी शामिल हैं.

उन्होंने कहा, “आज हम जिस शांतिपूर्ण माहौल में सांस ले रहे हैं, वह इन बहादुर शहीदों के बलिदान की वजह से संभव हुआ है. पंजाब Police का गौरवशाली इतिहास वीरता, निस्वार्थ सेवा और आतंकवाद को खत्म करने के दृढ़ संकल्प से भरा है. यह बल सीमावर्ती राज्य में सीमाओं की रक्षा करने और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.”

पीएपी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित समारोह में औपचारिक परेड भी निकाली गई. इस दौरान कमांडेंट ने पिछले एक साल में शहीद हुए Policeकर्मियों के नाम पढ़कर सुनाए. कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर और वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से पुष्पचक्र अर्पित करने के साथ हुआ.

समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब Police ने नशे के कारोबार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है. उन्होंने बताया कि 16 मार्च 2022 से अब तक स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत 95,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. इन मामलों में 1.27 लाख से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 7,260 किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद की गई है.

डीजीपी ने कहा कि नशा तस्करी के आर्थिक नेटवर्क पर प्रहार करते हुए पंजाब Police ने तस्करों की 902 करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज की हैं. उनके अनुसार, संपत्ति जब्ती के मामले में यह देश में सबसे बड़ी कार्रवाई है. उन्होंने यह भी दावा किया कि इन मामलों में अदालतों में 90 प्रतिशत की अभूतपूर्व दोषसिद्धि दर हासिल की गई है.

गौरव यादव ने बताया कि अप्रैल 2022 में शुरू किए गए गैंगस्टर विरोधी अभियानों के तहत संगठित अपराध के 1,288 नेटवर्क ध्वस्त किए गए हैं और 3,300 से अधिक गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के बारे में बताया कि इसे अब 60 दिनों के गहन अभियान के रूप में आगे बढ़ाया गया है. इसके तहत चिह्नित नशा प्रभावित क्षेत्रों की वरिष्ठ Police अधिकारियों और नागरिक प्रशासन के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा चौबीसों घंटे संयुक्त निगरानी की जा रही है.

डीजीपी ने कहा कि इस बहुआयामी अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक संपर्क बढ़ाकर और युवाओं के लिए खेल के मैदान विकसित करके नशे से प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों को फिर से सुरक्षित बनाना है.

–

डीएससी

Share