बिग बॉस में ‘टुनटुन’ पर मचा बवाल, लव गिल के कमेंट पर आम्रपाली दुबे बोलीं-मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी

Mumbai , 19 सितंबर . लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी Actress आम्रपाली दुबे और लव गिल के बीच बहस देखने को मिली. एपिसोड में कंटेस्टेंट लव गिल ने आम्रपाली दुबे को प्यार से ‘टुनटुन’ कह दिया था, जिसके बाद Actress को एहसास हुआ कि लव ने उनकी बॉडी शेमिंग की है.

हालिया एपिसोड में भले ही लव गिल ने आम्रपाली को प्यार से ‘टुनटुन’ कहा था, लेकिन उनकी यह बात आम्रपाली के दिल को लग गई थी. बाद में आम्रपाली दुबे ने लव गिल के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें लव से ऐसी उम्मीद नहीं थी, हालांकि लव ने भी अपनी गलती मानने के बजाय आम्रपाली पर गुस्सा जाहिर कर दिया.

उन्होंने आम्रपाली से कहा कि वह उन्हें ताना न मारे और उन्हें अपना करीबी न समझे, जिसे सुनकर आम्रपाली काफी दुखी हो गईं. आम्रपाली ने कहा कि अगर लव मान लेती कि उसकी बात से उन्हें दुख पहुंचा है और आगे से उन्हें ‘टुनटुन’ नहीं कहेगी तो उन्हें अच्छा लगता.

बाद में लव, आसिफ और घर के दूसरे सदस्यों से कहती नजर आईं कि आम्रपाली ने उसकी बात का बुरा मान लिया है, जबकि उसका इरादा उन्हें दुख पहुंचाने का नहीं था. आम्रपाली ने ये बात सुन ली और लव से इस पर बात की. उन्होंने फिर कहा कि ‘टुनटुन’ वाली बात उन्हें बॉडी शेमिंग लगी और उन्हें लव से ऐसी उम्मीद नहीं थी.

आम्रपाली ने लव से कहा कि वह चाहती हैं कि वह समझे कि उस बात का उन पर क्या असर हुआ. बातचीत के दौरान लव गिल ने कहा कि उसे नहीं पता था कि किसी व्यक्ति के लिए ‘टुनटुन’ का क्या मतलब होता है. आम्रपाली ने जवाब दिया कि यह बात साफ थी और हर कोई जानता है कि ‘टुनटुन’ नाम किससे जुड़ा है.

‘टुनटुन’ जानी-मानी भारतीय एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर उमा देवी खत्री का पॉपुलर स्क्रीन नेम था. हिंदी सिनेमा में अपने कॉमिक और कैरेक्टर रोल के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस टुनटुन नाम से पॉपुलर हुईं. वह अपनी हेल्दी बॉडी टाइप के लिए भी मशहूर थीं.

एनएस/वीसी

Leave a Comment