Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

बलूचिस्तान में बस और टैंकर की टक्कर से 10 लोगों की मौत, पाकिस्तान सरकार पर लापरवाही का आरोप

बलूचिस्तान में बस और टैंकर की टक्कर से 10 लोगों की मौत, Pakistan Government पर लापरवाही का आरोप

क्वेटा, 20 नवंबर . बलूचिस्तान के मकरान कोस्टल हाइवे पर तुर्बत से कराची जा रही एक यात्री बस की एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) ले जा रहे एक टैंकर से टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा Thursday को पसनी और ओरमारा के बीच बासोल के पास हुआ. हादसे के बाद वाहनों में आग लग गई, जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जल गए.

Police, बचाव दल और ओरमारा नगर समिति के दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया.

‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, वाहनों में कुल कितने यात्री सवार थे और हादसे का सटीक कारण क्या था, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है.

मानवाधिकार संगठन ‘बलूच यकजेहती कमिटी’ (बीवाईसी) की सदस्य सम्मी दीन बलूच ने इस दुखद घटना पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने Pakistanी Government पर लापरवाही और उदासीनता का आरोप लगाया.

सम्मी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “बलूचिस्तान के खतरनाक राजमार्गों पर, चाहे वह क्वेटा-कराची राजमार्ग हो या कराची-तर्बत मार्ग, लगातार हो रही मौतें Government की लापरवाही और जनता की जरूरतों के प्रति उसकी उदासीनता का स्पष्ट उदाहरण हैं. खराब ट्रैफिक प्रबंधन, कानूनों का पालन न होना, असुरक्षित यात्रा व्यवस्था और दशकों से ज्यों के त्यों बने सिंगल-लेन राजमार्ग इन हादसों के मुख्य कारणों में से हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “रेकोडेक, सैंदक, सुई गैस और बलूचिस्तान के अन्य संसाधनों ने दूसरे प्रांतों को मोटरवे और न जाने क्या-क्या दिया है, लेकिन ये बलूच लोगों की किस्मत नहीं बदल पाए. जिस Government ने सीपीईसी के नाम पर ग्वादर को अरबों में बेच दिया, वह बलूचिस्तान में राजमार्गों को सिंगल-लेन से डबल-लेन में बदलने और जनता के लिए सफर को सुरक्षित बनाने जैसे बुनियादी कदम भी नहीं उठा सकी.”

सम्मी ने कहा, “कोई भी राजमार्ग सुरक्षित नहीं है और किसी भी यात्री के अपनी मंजिल तक सुरक्षित पहुंचने की कोई गारंटी नहीं है. इन जानलेवा राजमार्गों पर होने वाले हादसे एक लगातार चलने वाली मानवीय त्रासदी बन गए हैं.”

सम्मी ने कहा कि बलूचिस्तान Government भले ही रोज विकास के दावे करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है. लोग सुरक्षित सफर जैसी बुनियादी सुविधा से भी वंचित हैं और परिवारों को हर दिन अपने अपनों के शव उठाने पड़ रहे हैं.

इस बीच बलोच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) के चेयरमैन नसीम बलोच ने भी इस घटना पर चिंता जताई. उन्होंने एक्स पर लिखा, “यह दिल तोड़ने वाली बात है कि हमारे अपने राजमार्गों पर सफर करना भी अब जिंदगी और मौत का सवाल बन गया है. ये हादसे महज दुर्घटनाएं नहीं हैं, बल्कि ये इस बात को भी उजागर करते हैं कि Pakistan, जो एक कब्जा करने वाली सत्ता है, हमें हर मोर्चे पर खत्म करना चाहता है. बलूचिस्तान के लोग आजादी, सम्मान, सुरक्षा, न्याय और एक सुरक्षित जीवन के हकदार हैं, न कि ऐसे भविष्य के, जो लोगों के लापता होने, हिरासत में मौतों और ऐसी त्रासदियों से भरा हो, जिन्हें रोका जा सकता था.”

–

ओपी/एएस

Share