बरेली कोर्ट से पेशी के दौरान बंदी फरार, लापरवाही पर आठ पुलिसकर्मी निलंबित

बरेली, 24 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के बरेली में जिला कारागार से पेशी पर लाया गया एक बंदी न्यायालय परिसर में Police अभिरक्षा से फरार हो गया. घटना के बाद वरिष्ठ Police अधीक्षक ने हवालात ड्यूटी और बंदी को पेशी पर लाने में तैनात आठ Policeकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. Police ने फरार बंदी समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है.
सीओ प्रथम बरेली आशुतोष शिवम ने बताया कि 21 अक्टूबर 2026 को जिला कारागार से सचिन पुत्र चंद्रभान को पेशी के लिए न्यायालय परिसर स्थित लॉकअप में लाया गया था.
सचिन सुभाष नगर थाना क्षेत्र का निवासी है. पेशी के दौरान मौका पाकर वह Police अभिरक्षा से फरार हो गया. उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ Police अधीक्षक ने हवालात ड्यूटी और बंदी की पेशी के लिए तैनात कुल आठ Policeकर्मियों को निलंबित कर दिया.
न्यायालय सुरक्षा चौकी प्रभारी की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 528/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 261 और 262 में फरार बंदी सचिन तथा आठ Policeकर्मियों समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
सीओ ने बताया कि फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस, एसओजी, थाना कोतवाली और थाना सुभाष नगर की चार टीमें गठित की गई हैं. Police टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और बंदी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. उन्होंने कहा कि फरार बंदी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
—
विकेटी/वीसी


