
यरुशलम, 2 अक्टूबर . इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने Friday को कहा कि फ्लाईDubai घटना में हमलावर का इस्लामी कट्टरपंथीकरण हुआ था और उसका इरादा विमान में सवार सभी यात्रियों के साथ विमान को क्रैश करने का था.
इजरायल के Prime Minister कार्यालय ने social media मंच एक्स पर Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू के हवाले से कहा, “जैसे-जैसे समय बीत रहा है, तस्वीर और स्पष्ट होती जा रही है. यानिव और उसके बहादुर साथियों ने 9/11 जैसी भयावह त्रासदी को टाल दिया. हमलावर कट्टर इस्लामी विचारधारा से प्रभावित होकर उग्रपंथी बन गया. उसका इरादा विमान में सवार सभी यात्रियों के साथ विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने का था.”
नेतन्याहू ने अपने कार्यालय द्वारा साझा किए गए वीडियो संदेश में कहा, “हम अब जांच कर रहे हैं कि क्या उसे भेजा गया था और जिसने भी उसे भेजा है उसे बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.”
इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के President मोहम्मद बिन जायद के सलाहकार अनवर गर्गाश ने Friday को भारतीय फ्लाईDubai के पायलट स्मित मच्छार की Wednesday को हुई ‘खतरनाक आतंकवादी घटना’ के दौरान दिखाए गए साहस और प्रोफेशनलिज्म की सराहना की.
गर्गाश ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “फ्लाईDubai के भारतीय पायलट स्मित मच्छार हर तरह की सराहना के हकदार हैं. उन्होंने एक खतरनाक आतंकवादी कृत्य और संभावित आपदा के सामने साहस और जिम्मेदारी का सही अर्थ दिखाया. सबसे कठिन परिस्थितियों में उनका प्रोफेशनलिज्म और नैतिक बोध उन्हें एक सच्चा हीरो बनाते हैं.”
यूएई के विदेश मंत्रालय ने Thursday को कहा कि सार्वजनिक अभियोजकों की एक विशेष टीम को घटना की जांच और इसकी परिस्थितियों और कारणों का पता लगाने का काम सौंपा गया है.
बयान में कहा गया, “मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि यूएई न्यायिक अधिकारियों के पास लागू कानून के अनुसार जांच का अधिकार क्षेत्र है, क्योंकि विमान यूएई में पंजीकृत है और उसके ध्वज के तहत उड़ता है. नतीजतन, यूएई का कानून विमान में किए गए अपराधों पर लागू होता है, भले ही वे देश के क्षेत्र के बाहर हुए हों.”
मंत्रालय ने यह भी संकेत दिया कि जांच में घटना के सभी पहलुओं, इसके मकसद और क्या इसका आतंकवादी गतिविधि या इरादे से कोई संबंध था या कोई पूर्व योजना या दिशानिर्देश था, इसकी जांच की जाएगी.
मंत्रालय ने कहा, “यूएई ने सऊदी अधिकारियों का भी आभार जताया, उनके सहयोग और घटना से निपटने के तरीके की सराहना की.”
–
केके/वीसी