फ्लाईदुबई फ्लाइट में घायल पायलट कैप्टन स्मित की हालत में सुधार, भारत ने यूएई सरकार का जताया आभार

New Delhi, 3 अक्टूबर . यूएई से इजरायल जा रहे अमीराती विमान फ्लाईDubai फ्लाइट एफजेड1073 के कॉकपिट में Wednesday को हुई घटना में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्‍छार का यूएई में इलाज चल रहा है. यूएई में भारतीय दूतावास ने बताया क‍ि उनके स्‍वास्‍थ्‍य में तेजी से सुधार हो रहा है.

दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट कर लिखा, ”भारतीय बहादुर कैप्टन स्मित का बेहतरीन इलाज चल रहा है और वे तेजी से ठीक हो रहे हैं. हम उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और उनके जल्द ठीक होने में मदद कर रहे हैं. उनकी देखभाल के लिए हम यूएई Government का धन्यवाद करते हैं. हम भी उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने वालों के साथ शामिल हैं.”

Prime Minister Narendra Modi ने Friday को भारतीय पायलट स्मित मच्छार से बात की थी. उन्होंने स्मित मच्छार से उनका हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की. पीएम मोदी ने कहा कि आपने अपने जीवन की परवाह नहीं की, बल्कि यात्रियों के जीवन की परवाह की. सबसे बड़ी बात यह है कि आपने 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ाया है.

पीएम मोदी ने स्मित मच्छार से कहा कि पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है. महामृत्युंजय के जाप चल रहे हैं. आपकी हिम्मत, धैर्य और सूझबूझ ने लोगों की जान बचाई है. आज पूरा देश गर्व से कह सकता है कि हम हिंदुस्तानी जान लेने वाले लोग नहीं है, बल्कि जान बचाने वाले लोग हैं.

स्मित ने पीएम मोदी से कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि आपसे मेरी बात होगी.” स्मित के भावुक होने पर पीएम मोदी ने कहा, “आपने इतना बड़ा काम किया है कि हर देशवासी और पूरी दुनिया के लोग आपको देखने, आपसे बात करने के लिए आतुर हैं. आपने सचमुच में पूरे देश का नाम रोशन किया है.”

पीएम मोदी ने कहा कि India आपका स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक है. उन्होंने कहा, “अगर ऐसा (आप सभी की जान न बचाते) न करते तो पता नहीं, पूरे देश और India के पायलटों पर क्या-क्या बीतती. सभी पायलटों को किस तरह से देखा जाता. आपने सभी को बचा लिया है.”

इस दौरान पीएम मोदी ने सऊदी और यूएई Government का हृदय से आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इन Governmentों ने स्मित की बहुत देखभाल की. मैं उनका बहुत आभारी हूं.

फ्लाइट में हुए हादसे के दौरान कैप्टन स्मित ने बहादुरी और साहस का काम था. हमलावर साथी पायलट के हमले के बाद गर्दन और हाथों में गंभीर चोट लगने के बावजूद वह रेंगते हुए आगे बढ़े, कॉकपिट खोला और इजरायली लोगों को अंदर मौजूद आतंकवादी पर काबू पाने का मौका दिया.

–

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment