फ्रांस में एयर इंडिया क्रैश के पीड़ितों को सेंट-गेरवाइस मेमोरियल पर दी गई श्रद्धांजलि

पेरिस, 24 अगस्त . फ्रांस में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने Monday को मोंट ब्लांक के निद-डी’एगल में 1950 और 1966 की एयर इंडिया दुर्घटनाओं के पीड़ितों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. यह कार्यक्रम Prime Minister Narendra Modi द्वारा इस स्मारक के उद्घाटन की सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया था.

उप मिशन प्रमुख (डीसीएम) ईनम गंभीर ने एयर इंडिया के दो विमान हादसों के पीड़ितों को समर्पित स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया. 1966 की दुर्घटना में भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक और अग्रणी परमाणु वैज्ञानिक होमी जे. भाभा का भी दुखद निधन हो गया था.

अपनी यात्रा के दौरान गंभीर ने सेंट-गेरवै-ले-बैं के मेयर जीन-मार्क पेइलेक्स से भी मुलाकात की और निद-डी’एगल स्थित एयर इंडिया स्मारक की देखभाल के लिए सेंट गेरवै नगर पालिका का आभार व्यक्त किया. दोनों के बीच इस साझा स्मृति स्थल के संरक्षण पर निरंतर सहयोग और भारत-फ्रांस के बीच जन-जन के संबंधों को गहरा करने पर चर्चा हुई.

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “स्मृति समारोह आयोजित करने के लिए मेयर जीन-मार्क पेइलेक्स और सेंट गेरवै नगर पालिका के आभारी हैं. डीसीएम ने ले फाये कब्रिस्तान का भी दौरा किया और पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी.”

इस स्मारक का डिजिटल उद्घाटन पीएम Narendra Modi ने 23 अगस्त 2019 को अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान किया था.उसी दिन पेरिस में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया था कि India और फ्रांस दुख की घड़ी में भी एक-दूसरे के साथ खड़े हैं.

उन्होंने कहा था, “इसका एक उदाहरण फ्रांस में दो एयर इंडिया विमान हादसों का यह स्मारक भी है. इन हादसों में कई भारतीय यात्रियों की मृत्यु हुई थी. India के सबसे महान वैज्ञानिकों में से एक डॉ. होमी जहांगीर भाभा उनमें से एक थे. मैं India के उस महान सपूत और इस हादसे में जान गंवाने वाले अन्य भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.”

Prime Minister मोदी ने कहा था, “इस स्मारक का हर पत्थर एक-दूसरे के प्रति हमारे नागरिकों की संवेदनशीलता का प्रतीक है. हम सेंट-गेरवै के उन गाइडों को सलाम करते हैं जिन्होंने हादसे के बाद विमान के मलबे की खोज में मदद की. मुझे उन गाइडों के परिवारों से संपर्क करने का अवसर मिला. मैं उन गाइडों और उनके परिवार के सदस्यों का आभारी हूं.”

केके/पीएम

Leave a Comment